सरायकेला: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस 100 सीटों की मान्यता, दाखिला प्रक्रिया शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर हथियाडीह स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) द्वारा 100 एमबीबीएस सीटों पर पढ़ाई की औपचारिक मान्यता मिल गई है। इससे झारखंड के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कॉलेज और अस्पताल परिसर में अब दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊर्जा लाएगी। चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि 60% सीटें ऑल इंडिया, 25% झारखंड के छात्रों और 15% NRI कोटे के लिए आरक्षित होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यहां एमबीबीएस पढ़ाई बेहद कम खर्चे में संभव होगी।

इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 650 बेड की सुपर मल्टी स्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी।

