Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    संजीव सरदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर परिसदन में ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर पोटका विधानसभा क्षेत्र में लंबित सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं में वर्षों से कार्य शुरू नहीं होने पर विधायक ने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई और पूछा कि टेंडर होने के दो-दो वर्ष बाद भी सड़क निर्माण कार्य आखिर क्यों शुरू नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लंबित योजनाओं का शीघ्र री-टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

    ठेकेदारों ने तीन-तीन नोटिस के बाद भी नहीं शुरू किया काम, अब उन्हें डीबार की अनुशंसा

    बैठक में अधिकारियों ने विधायक को जानकारी दी कि सिरहा कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत पोटका प्रखंड में सरमदा-सानग्राम, सादेडीह-पोरा, समाईडीह-खापरसाई तथा रोलाडीह-खापरसाई सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य 7 अगस्त 2025 को आवंटित किया गया था। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर 6 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को नोटिस जारी कर काम शुरू करने को कहा गया, लेकिन कंपनी ने न तो कार्य शुरू किया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद अब विभाग द्वारा कंपनी को डीबार (काली सूची में डालने) की अनुशंसा की गई है।

    इसी प्रकार करीब 11.14 करोड़ रुपये की लागत वाली हरिणा-बुनूडीह, एल-113 से पोरा, एल-89 से पोरसा, पिछली-बाधडीह, रादुर-कोपे, पूटूडोनी-सिदिरसाई तथा एच.जे. रोड से बेदेजुरा तक सड़क सुदृढ़ीकरण योजना का कार्य भी सिरहा कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। परन्तु अबतक हरिणा से सुदृढ़ी चौक तक, L089 से पोरसा तक पथ, पिठली से बांधडीह तक पथ एवं रागुड़ से कोपे पथ में केवल वेट मिक्स मैकाडम का ही कार्य किया गया है तथा पुड़दुनी से सिदिरसाई तक पथ में सिर्फ गार्डवाल निर्माण कार्य किया गया है। शेष दोनों पथों में कोई कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद कार्य प्रगति से नहीं करने और शेष काम शुरू नहीं होने पर विभाग ने कई बार नोटिस जारी किया और अंततः डीबार की अनुशंसा कर दी जा रही है।

    16.52 करोड़ की मरम्मत योजना भी ठप, दूसरी कंपनी पर भी कार्रवाई

    बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 16.52 करोड़ रुपये की लागत से हाता-जादूगोड़ा-भुजुडीह, दबंकी-गोबरागोड़ा-मानपुर, कुलडीहा-राखा माइंस रेलवे स्टेशन तथा शाहजोरी-सोनापास सड़क के विशेष मरम्मत कार्य भी लंबे समय से लंबित हैं। इन योजनाओं का कार्य भी सिरहा कंस्ट्रक्शन को दिया गया था, परंतु कंस्ट्रक्शन कंपनी ने केवल कुलडीहा मुख्य पथ से राखा माइंस रेलवे स्टेशन तक पथ में सिर्फ चौड़ीकरण का कार्य किया गया है। शेष में कोई काम नहीं किया गया है और कई नोटिसों के बावजूद किसी में निर्माण शुरू नहीं किया गया, जिसके बाद विभाग ने उसे डीबार करने की अनुशंसा की है।

    वहीं रेलवे स्टेशन-बाहरदोरी-चेंगरा तथा कुदादा-छोटा तलसा सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य मिथिला एचआर कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्रा. लि. को आवंटित किया गया था। विभाग द्वारा 11 मार्च, 11 अप्रैल और 5 मई 2026 को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर इस कंपनी को भी डीबार करने की अनुशंसा की गई है।

    जनता के विकास कार्यों में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं– संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन ठेकेदारों ने समय पर कार्य शुरू नहीं किया है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी लंबित परियोजनाओं का अविलंब री-टेंडर कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना झारखंड सरकार की प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक में कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्र, सहायक अभियंता अमरजीत कुमार सिंह, पोटका के कनीय अभियंता विकास कुमार केशरी, जमशेदपुर सदर के कनीय अभियंता इंदु शेखर दुबे, बहरागोड़ा के कनीय अभियंता राजा हेम्ब्रम तथा घाटशिला के सहायक अभियंता रितेश कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    अच्छी खबर – पोटका के तीन सड़को का भूमिपूजन जल्द, हज़ारो लोगो को मिलेगा लाभ

    विधायक संजीव सरदार की लगातार पहल और राज्य सरकार के विकासशील सोच से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पोटका विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर काम को जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। इनमे गंभीरकोचा से जोजोगोड़ा तक 3.3 किमी सड़क का निर्माण 3.29 करोड़, हल्दीपोखर चौक से मुस्लिम बस्ती होते हुए हेंसल सीमा तक 2.1 किमी सड़क का निर्माण 1.22 करोड़ तथा हेंसलामदा पंचायत के दीगरसाईं से पोडसागोड़ा तक 1.85 किमी सड़क का निर्माण 1.68 करोड़ रुपये की लागत से होगा।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ‘विकसित पोटका’ उनका संकल्प है और सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में पोटका में सड़क विकास को अभूतपूर्व गति मिली है और जल्द ही इन योजनाओं का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

    ग्रामीण कार्य विभाग सड़क निर्माण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार
    Next Article संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.