Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया के इन 8 देशों में ‘ऑलमोस्‍ट’ खत्‍म हुआ ‘कोरोना’ हो सकते हैं ‘ग्रीन ट्रैवल’ लिस्ट में शामिल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय संवाद विशेष

    दुनिया के इन 8 देशों में ‘ऑलमोस्‍ट’ खत्‍म हुआ ‘कोरोना’ हो सकते हैं ‘ग्रीन ट्रैवल’ लिस्ट में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण हालात बेहद खराब हैं। लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं, जो वैक्सीनेशन के दम पर इस महामारी से जीत रहे हैं। ये आठ देश जल्द ही ग्रीन ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर ब्रिटेन में एक रिसर्च की गई है। जिसमें बताया गया है कि 17 मई से छुट्टियां मनाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

    रिसर्च रॉबर्ट बेयले ने की है, जो ब्रिटिश एयरवेज में स्ट्रैटेजी चीफ रह चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस से सुरक्षित देश की लिस्ट में जिब्राल्टर, इजरायल, आइसलैंड और अमेरिका का नाम शामिल होगा। हालांकि यूरोप के करीब सभी देश सरकार की ‘एंबर लिस्ट’ में शामिल हो सकते हैं, जहां पहुंचने पर लोगों को दस दिन के लिए आइसोलेट होना होगा।

    ऐसा भी हो सकता है कि यूरोप के देशों को रेड लिस्ट में डाल दिया जाए, जहां पहुंचने पर लोगों को होटल में क्वारंटीन होगा पड़ेगा और इसके लिए 1,750 पाउंड का भुगतान करना होगा। नई रिसर्च के अनुसार, जिन देशों को ग्रीन लिस्ट में शामिल किया जा सकता है, उनमें माल्टा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड का नाम भी शामिल हैं।

    इस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड विदेशी पर्यटकों के लिए बंद हैं। आइसलैंड, जिब्राल्टर, इजरायल, माल्टा और अमेरिका में छुट्टियां मनाने पर अभी प्रतिबंध लगा हुआ है। आयरलैंड की सरकार ने गैर जरूरी यात्रा नहीं करने के लिए कहा है, इसके साथ ही वहां पहुंचने पर लोगों को 14 दिन क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है।

    रिसर्च में पता चला है कि कोरोना वायरस के अधिक मामलों के कारण स्पेन, ग्रीस, इटली और सिपरस एंबर लिस्ट में आ सकते हैं। हालांकि सरकार द्वारा समीक्षा करने के बाद ये 28 जून तक ग्रीन लिस्ट में शामिल किए जा सकते हैं। इस लिस्ट को कथित तौर पर आंकड़ों के साथ ट्रैवल इंडस्ट्री में प्रसारित किया जा रहा है।

    लिस्ट में 52 देशों को रैंक के हिसाब से रखा गया है। इन देशों के आगे इनके यहां का वैक्सीनेशन रेट, इन्फेक्शन रेट और वहां मिले कोविड वेरिएंट लिखे गए हैं। लिस्ट में पहले स्थान पर जिब्राल्टर को रखा गया है, जहां मामले ना के बराबर हैं और पूरी जनसंख्या को वैक्सीन लग गई है।

    लिस्ट में अगले नंबर पर इजरायल है, जहां करीब पूरी आबादी को वैक्सीन लग गई है और बीते साल से भी कम मामले बचे हैं। ट्रैवल को लेकर बीते महीने भी अमेरिका और ब्रिटेन की सरकार ने बातचीत की थी। ट्रैवल करने के लिए सुरक्षित देश वाली लिस्ट में वही देश शामिल किए जा रहे हैं, जहां वैक्सीनेशन बेहतर तरीके से किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल : चुनाव प्रचार पर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, रोड शो, वाहन रैलियों पर लगाया प्रतिबंध, जनसभा में सिर्फ 500 लोगों को अनुमति
    Next Article कोरोना को हल्के में लेने की भूल नहीं करें, स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का राज्यवासी पूरी तरह पालन करें:मुख्यमंत्री

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.