Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतों का निधन
    Breaking News Headlines झारखंड

    इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतों का निधन

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान के राजनीतिक जगत के लिए बड़ी खबर कोलकाता से आ रही है जहां किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्यलाभ कर रहे ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता साधु चरण महतो की देर रात तबियत बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया. विदित रहे कि पूर्व विधायक का पिछले दिनों कोलकाता के रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था जिसके बाद वह कोलकाता में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देखने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी, रांची सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कोलकाता पहुंचकर डॉक्टरों से साधु चरण महतो के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी हासिल की थी. मगर देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया. जहां मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे के आसपास उनके निधन की सूचना मिली. सूचना के बाद कोल्हान की राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी. पूर्व विधायक के मौत की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह सहित उनके पारिवारिक सदस्य सड़क मार्ग से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं. स्वर्गीय महतो अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. इधर भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलते ही शोक जताने वालों की प्रतिक्रिया आने लगी है. आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने साधु चरण महतो के असामयिक मौत पर संवेदना जताते हुए कहा कि कोल्हान की राजनीति से एक शेर की दु:खद विदाई हुई है. उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं. वहीं जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और सरायकेला- खरसावां जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा झारखंड की राजनीति से एक तेजतर्रार नेता का इस तरह चले जाना दु:खद घटना है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें. उन्होंने ईश्वर से परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की. वहीं कांग्रेस के कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा, कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से अलग हटकर उनके साथ निजी संबंध था. हमने एक हम उम्र राजनीतिज्ञ को खो दिया. राजनीतिक जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है. भाजपा नेता सतीश शर्मा ने स्वर्गीय महतो की मौत पर कहा मैं नि:शब्द हूं हमने एक बड़ा भाई के साथ एक मार्गदर्शक को खो दिया है. पार्टी को बड़ी क्षति हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में कृषि कानूनों को निरस्त करने से पहले सरकार कर सकती है ये काम, संसद में घमासान मचना तय
    Next Article साधु चरण महतो के निधन पर राजेश शुक्ल ने गहरा शोक जताया

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.