Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाइडेन-पुतिन की हो सकती है बात, पीएम मोदी की मध्यस्थता से निकलेगा समाधान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बाइडेन-पुतिन की हो सकती है बात, पीएम मोदी की मध्यस्थता से निकलेगा समाधान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आठ महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब 15-16 नवंबर को बाली में होने वाली जी-20 देशों की बैठक पर लगी है। संभावना है कि इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हो सकती है। इससे संकट के समाधान का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन अटकलों की कोई पुष्टि हुई है और न ही इन्हें किसी देश ने खारिज किया है।

     

    रूस-यूक्रेन के बीच जारी मौजूदा युद्ध में अमेरिका एक अहम किरदार है। इसलिए बाइडेन और पुतिन के बीच में यदि इस विषय पर कोई बात होती तो वह इस संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका समेत समूचे यूरोप में छा रही मंदी से नाटो देशों पर युद्ध को खत्म करने का दबाव बढ़ रहा है। यूरेाप के कई देशों में जनता की तरफ से ऐसी मांग उठी है। दूसरे, अरब देशों के रूस के साथ खड़े होने और एक नवंबर से तेल का उत्पादन 20 लाख बैरल प्रतिदिन कम करने से तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका भी है।

     

    इससे जहां रूस अपना तेल बेचने में कामयाब होगा, वहीं अमेरिका समेत समूचे यूरोप के लिए भी इससे मुश्किलें पैदा होंगी। इसलिए अमेरिका का भावी रुख इस मामले में महत्वपूर्ण होगा। चूंकि, बाइडेन ने अभी तक पुतिन से मुलाकात से इनकार नहीं किया है जिसके चलते भी ऐसी अटकलों को बल मिला है।

     

    इंडोनेशिया ने जी-20 में सऊदी अरब और यूक्रेन दोनों को आमंत्रित किया है। हालांकि, दोनों जी-20 के सदस्य नहीं हैं। उन्हें विशेष आमंत्रित के तौर पर न्योता दिया गया है। इसके बाद से यह भी अटकलें लगनी शुरू हुई हैं कि बाइडेन सऊदी प्रिंस से भी मुलाकात कर सकते हैं जिसमें तेल उत्पादन घटाने के मुद्दे पर बात की जा सकती है। हालांकि, अमेरिका की तरफ से इन अटकलों को खारिज किया जा रहा है। यूक्रेन को आमंत्रित किए जाने के पीछे इंडोनेशिया का असल मकसद संकट के समाधान की जमीन तैयार करना माना जा रहा है। लेकिन कैसे, यह स्पष्ट नहीं है। दरअसल, अरब देशों के रूस के साथ खड़े होने से भी भू राजनीतिक स्थितियां बदल रही हैं जिन्हें नाटो देश अनदेखा नहीं कर सकते।

     

    इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इसलिए यह भी चर्चाएं लगातार हो रही हैं कि क्या भारत रूस-यूक्रेन संकट के समाधान में मध्यस्थ की भूमिका निभाएगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस और यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्षों से शांति की अपील कर चुके हैं तथा यह भी प्रस्ताव दे चुके हैं कि भारत इस संकट के समाधान में भूमिका निभाने के लिए तैयार है। कई यूरोपीय देश भी कह चुके हैं कि भारत इसके लिए पहल करे। कई देशों ने भारत के रुख का भी समर्थन किया है। ऐसे में यह भी देखना होगा कि जी-20 के मंच पर इस संकट को लेकर भारत किस प्रकार अपनी भूमिका निभाता है। दुनिया की निगाहें बाइडेन-पुतिन की मुलाकात के साथ-साथ भारत के रुख पर भी टिकी होंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत सरकार ने पेंशनर्स के लिए शुरू किया नया पोर्टल, एक ही स्थान पर मिलेगी ये खास सुविधा
    Next Article ऐतिहासिक मस्जिद में लगी भीषण आग, लपटों के बीच ढहा गुम्बद

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.