Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RRKPK Review: आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    Breaking News Headlines सिनेमा

    RRKPK Review: आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    RRKPK Review: आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ निर्देशक के तौर पर करण जौहर बड़े पर्दे पर सात साल बाद लौटे हैं. करण जौहर का ये कमबैक काफी हद तक कामयाब भी रहा है. ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस के साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करने वाली इस फिल्म से निर्देशक ने समाज की दकियानूसी सोच पर निशाना साधने की कोशिश की है..

     

     

     

     

    फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में हमारी मुलाकात होती है ‘फिकर नॉट’ ऐटीट्यूड वाले दिल्ली के पंजाबी मुंडे रॉकी रंधावा से, जिसका जीवन डिजाइनर कपड़े, जिम और प्रोटीन शेक के इर्द-गिर्द घूमता है. तो दूसरी तरफ हम मिलते हैं स्मार्ट और इंटेलिजेंट रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) से, जो अपनी बेबाक रिपोर्टिंग के लिए मशहूर हैं. अपने दादा (धर्मेंद्र) और दादी (शबाना आजमी) की अधूरी लव स्टोरी को पूरी करने की कोशिश करते हुए रॉकी और रानी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. अब क्या रॉकी और रानी अपने इस अनोखे और अजीबो-गरीब रिश्ते के लिए परिवार वालों को मनाने में कामयाब होंगे या नहीं ये जानने के लिए आपको थियेटर का रुख करना होगा.

     

     

     

    एक लंबे ब्रेक के बाद फिल्म का निर्देशन करने वाले करण जौहर ने इस कहानी के साथ एक नई सोच ऑडियंस के सामने पेश करने की कोशिश की है. कभी खुशी कभी गम, कुछ-कुछ होता है जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले करण लोगों की नब्ज को अच्छी तरह से पहचानते हैं लेकिन फिर भी अपनी पुराने स्टाइल में उन्होंने कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव किए हैं. एक शानदार लव स्टोरी पेश करने के साथ-साथ करण जौहर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कई संदेश देने की कोशिश करते हैं.

    इस कहानी से करण ये समझाते हैं कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को सबसे पहले अपनी सोच पर लगाई हुई बंदिशों से आज़ाद होना होगा फिर वह पति-पत्नी का मिलकर एक साथ काम करना हो, मर्दों का डांस सीखना हो या फिर महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के बारे में बिना किसी झिझक बात करना. करण जौहर 2.0 के इस नए विजन को ऑडियंस के सामने पेश करने में उनकी मदद करती है फिल्म की स्ट्रान्ग स्टार कास्ट.

     

     

     

     

    रणवीर सिंह की पिछली दो फिल्में ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सर्कस’ में कहीं न कहीं ऑडियंस को उनके किरदार में सिंबा की झलक नजर आ रही थी, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ‘गली बॉय’ एक्टर रॉकी के किरदार को शिद्दत से निभा रहे हैं. 13 साल पहले रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बरात में भी रणवीर ने दिल्ली के बिट्टू का किरदार निभाया था, लेकिन उनका रॉकी, बिट्टू से पूरी तरह से अलग है. कहानी में लापरवाह ‘दिल्लीवाले’ से लेकर समझदार ‘दिलवाले’ तक का उनका सफर ऑडियंस को प्रभावित करता है. आलिया भट्ट हमेशा की तरह शानदार हैं, लेकिन रॉकी से नजर ही नहीं हटती. धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अपनी मौजूदगी से इस फिल्म में चार-चांद लगाते हैं. धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किस और उनके साथ फिल्माए गए पुराने गाने कहानी को और खूबसूरत बनाते हैं. फिल्म के गानों के साथ-साथ बैकग्राउंड में इस्तेमाल किए गए पुराने गाने या फिर धर्मेंद्र और शबाना आजमी के साथ बांधा गया 70s के गानों का समां कहानी को बोरिंग बनाने से बचाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर: SC में सरकार का हलफनामा, महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की जांच करेगी सीबीआई
    Next Article ED के निदेशक का कार्यकाल 15 सितम्बर तक बढ़ाया, सुप्रीम कोर्ट ने कहा इससे आगे नहीं बढ़ेगा

    Related Posts

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    June 8, 2026

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.