Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, विराट की आक्रामक पारी
    Breaking News Headlines

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया, विराट की आक्रामक पारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया. कोहली ने सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया. इसी के साथ आरसीबी के प्लेऑफ की उम्मीद अभी भी बची हुई है. मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए नंबर-1 गुजरात ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद अर्धशतक लगाया. जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया. यह टीम की 14 मैचों में 8वीं जीत है. टीम 16 अंक के साथ 5वें से चौथे नंबर पर आ गई है. वहीं गुजरात के 14 मैच में 20 अंक है. टीम टॉप पर बनी हुई है. गुजरात और लखनऊ नॉकआउट राउंड में जगह बना चुके हैं. 2 अन्य टीमों पर फैसला होना बाकी है. 5 टीमें इस रेस से बाहर हो गई हैं.

    आरसीबी की जीत के साथ पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भी उम्मीद खत्म हो गई है. दोनों टीम के एक-एक मैच बचे हुए हैं. लेकिन उनके 12-12 अंक हैं. ऐसे में वे अब 16 अंक तक नहीं पहुंच सकेंगी, जबकि 4 टीमों ने अब तक 16 अंक हासिल कर लिया है. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की. कोहली ने 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ 115 रन जोड़े. डुप्लेसी 15वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने 38 गेंद पर 44 रन बनाए. 5 चौके जड़े.
    आरसीबी को अंतिम 5 ओवर में 48 रन बनाने थे. 16वां ओवर कप्तान हार्दिक पंड्या खुद डालने आए. मैक्सवेल ने इस ओवर में 18 रन बटोरे. 17वें ओवर में राशिद खान ने कोहली को चलता किया. उन्होंने 54 गेंद पर 73 रन बनाए. यह उनका सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले उन्होंने गुजरात के ही खिलाफ 58 रन बनाए थे. ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. वे 18 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे. 5 चौका और 2 छक्का लगाया. दिनेश कार्तिक भी 2 रन बनाकर नाबाद रहे. राशिद ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए. अन्य किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

    इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या के अर्धशतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट पर 168 रन बनाए. हार्दिक ने 47 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए. यह उनका सीजन का चौथा अर्धशतक है. इसी के साथ उनके 400 रन भी पूरे हो गए. ऋद्धिमान साहा ने 22 गेंद में 31 रन बनाए. पंड्या को 14 के स्कोर पर जीवनदान मिला, जिसका पूरा फायदा उठाकर उन्होंने डेविड मिलर के साथ रनगति को आगे बढ़ाया. मिलर ने 25 गेंद में 34 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड कारपेट पर दीपिका ने दिए किलर पोज, दिखा जबदस्त कॉन्फिडेंस
    Next Article सीबीआई ने मारा लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापा, राबड़ी आवास पर भी रेड

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.