Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा, समागम, बहुरूपता, प्रामाणिकता व नेतृत्व जैसे पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है रोटरी क्लब
    चाईबासा जमशेदपुर

    सेवा, समागम, बहुरूपता, प्रामाणिकता व नेतृत्व जैसे पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है रोटरी क्लब

    News DeskBy News DeskFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा, समागम, बहुरूपता, प्रामाणिकता व नेतृत्व जैसे पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित है रोटरी क्लब

    राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर

    23 फरवरी 1905 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो में शिकागो के तत्कालीन एटार्नी पॉल हैरिष के संयोजकत्व में व्यापक जन कल्याण व विश्व बंधुत्व की भावना को धरातल पर उतारने की मंशा के साथ रोटरी क्लब की स्थापना की गई थी. इसीलिए प्रतिवर्ष 23 फरवरी को पूरे विश्व में रोटरी दिवस मनाया जाता है. सेवा, समागम, बहुरूपता, प्रामाणिकता व नेतृत्व जैसे पांच मूल सिद्धांतों पर आधारित रोटरी क्लब की इन्हीं नेक विचारधारा ने समतुल्य भावना से भरपूर लोगों को समाज हित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का बेहतर मंच प्रदान किया और आज सिर्फ अपने देश भारत में ही 4000 से ज्यादा रोटरी क्लब देश के विभिन्न भागों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिदिन उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं.
    समाज में शांति व सद्भाव, रोगों से बचाव व निदान, जल व साफ सफाई , मातृत्व व बाल स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता तथा आर्थिक व सामुदायिक विकास जैसे सात क्षेत्रों में मूल रूप से कार्य करने वाली रोटरी क्लब ने भारत में पोलियो निवारण में अतुलनीय योगदान दिया है. यह रोटरी के पोलियो निवारण कार्यक्रम का ही प्रभाव था जिसने अपने देश को पोलियो मुक्त करने में भारत सरकार की शानदार भूमिका सुनिश्चित करने को प्रेरित किया और आज हम देश के लाखों बच्चों को पोलियो से बचाने में सफल हुए. रोटरी ने प्रारंभिक काल से ही स्वास्थ्य, जीविकोपार्जन, साक्षरता, भूख निवारण, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की प्राथमिकता में रखा है.
    रोटरी दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब संयुक्त जमशेदपुर एवं चाईबासा और जमशेदपुर में एक कार- बाइक रैली का आयोजन किया है. इस रैली को संयुक्त बिहार झारखंड रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के गवर्नर बिपिन चाचन झंडी दिखाएंगे एवं स्वंय सपत्नी( शिल्पी चाचन) गवर्नर श्री चाचन रैली का नेतृत्व करेंगे. रैली में सभी रोटरी क्लब रोटरी की मूल भावनाओं व उद्देश्यों को प्रतिबिंबित करते हुए अपने अपने वाहनों के साथ शामिल होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक
    Next Article दोमुहानी संगम घाट पर आरती कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में

    Related Posts

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़के ग्रामीण, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.