Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला। जिस घर में कुछ देर पहले तक 10 वर्षीय रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू की चंचल आवाज गूंज रही थी, वहां शनिवार दोपहर अचानक चीख-पुकार मच गई. खेलने के दौरान गले में प्लास्टिक की रस्सी इस तरह लिपट गई कि मासूम को संभलने तक का मौका नहीं मिला. जब तक परिवार को घटना की जानकारी हुई, उसकी सांसें थम चुकी थीं. इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे वार्ड को झकझोर कर रख दिया है.

    घटना नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, धर्मशाला मोड़ के समीप शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तापस सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू (10 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के अनुसार, गोलू शनिवार दोपहर रोज की तरह घर के बाहर खेलने निकला था. घर के अंदर उसकी दादी मौजूद थीं. कुछ समय तक जब बाहर से गोलू की आवाज नहीं आई तो दादी उसे देखने के लिए बाहर निकलीं. बाहर का दृश्य देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

    गोलू जमीन पर बेसुध पड़ा था और उसके गले में कार्टून बांधने में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की रस्सी बुरी तरह लिपटी हुई थी. परिजनों के अनुसार, रस्सी के दबाव के कारण उसका दम घुट गया था.

    घटना के बाद परिजन बिना देर किए गोलू को लेकर सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों के अनुसार, गले में रस्सी का दबाव बढ़ने से दम घुटना मौत का कारण माना जा रहा है.

    पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.

    गोलू दो भाइयों में सबसे छोटा था और अपने चंचल स्वभाव के कारण परिवार का दुलारा था. बताया जाता है कि उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था. इसके बाद दादी ही उसकी देखभाल कर रही थीं. शनिवार को वही दादी घर के बाहर बेसुध पड़े अपने पोते को देखकर बदहवास हो गईं. छोटे बेटे को इस तरह अचानक खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मोहल्ले में भी शोक की लहर है और जिसने भी घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया.

    मृतक बच्चे का पिता तापस सिंह मोदक 2 दिन पहले दिल्ली चला गया है उसको भी इसकी सूचना दे दी गई है.

    खेलते समय बच्चों के आसपास मौजूद सामान्य वस्तुएं भी किस तरह अचानक जानलेवा बन सकती हैं, गोलू की मौत इसका बेहद दर्दनाक उदाहरण है। घटना ने अभिभावकों के सामने बच्चों के खेल और उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पल पहले तक खेलता-कूदता मासूम अगले ही पल परिवार के लिए हमेशा की याद बन गया.

    खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी चली गई 10 साल के गोलू की जान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक विमला प्रधान का ,ईलाज के क्रम में रांची में हुआ निधन
    Next Article मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ

    Related Posts

    पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में हजारों लोग सड़क पर उतरे, संजीव सरदार के नेतृत्व में दिखी झामुमो की एकजुटता

    September 19, 2026

    मेल-चिट्ठी अभियान से सरकार तक पहुंचा रहे सहारा जमाकर्ताओं की आवाज 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा उठा

    September 19, 2026

    श्री कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से संपन्न

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में हजारों लोग सड़क पर उतरे, संजीव सरदार के नेतृत्व में दिखी झामुमो की एकजुटता

    मेल-चिट्ठी अभियान से सरकार तक पहुंचा रहे सहारा जमाकर्ताओं की आवाज 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा उठा

    श्री कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से संपन्न

    चंपई सोरेन ने ओत् गुरु कोल लको बोदरा को किया नमन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ

    खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान

    झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक विमला प्रधान का ,ईलाज के क्रम में रांची में हुआ निधन

    राँची के बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन की कथित घोटाला मामले में, PMLA कोर्ट में ,21 सिंतबर को हाजिर होंगे CM हेमंत सोरेन, आरोप गठन पर होगी बहस

    तरुण कुमार रौशन बने युवा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव

    स्थापना के 11 वर्ष बाद भी बखरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय को पूर्ण दर्जा नहीं मिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.