Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के दिए गए निदेश

    सभी MOIC उप स्वास्थ्य केन्द्रो का औचक निरिक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा ले साथ ही लोगो को बेहतर सुविधा प्रदान हो इस ओर पहल करे- उपायुक्त

    विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर सम्बन्धित MOIC को किया गया शौकज

     

     

    समाहरणालय सभगार मे उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, एचआइवी जांच, ANC जाँच, VHSND, आयरन गोली का वितरण, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, टीवी जाँच , HIV जाँच, मलेरिया-डेंगू जाँच इत्यादि कार्यक्रम की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति धीमी पाए जाने पर सम्बन्धित MOIC को उपायुक्त नें सोकॉज करनें के निदेश दिए। तथा सभी MOIC को संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने पर बल देने, संस्थागत डिलीवरी का प्रतिशत कम वाले क्षेत्रो को चिन्हित कर सभी आवश्यक सुविधाए प्रदान करने, क्षेत्र मे VHSND में सभी महिलाओ का स्वास्थ्य जाँच के साथ एनीमिया, हीमोग्लोबिन की जाँच करने तथा आवश्यक चिकित्सिय सहायता प्रदान करने के निदेश दिए।

     

     

    उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने क्षेत्र अंतर्गत उप सवस्थ केन्द्रो का औचक निरिक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा जिला स्तरीय टीम को नियमित रूप से क्षेत्रो में भ्रमण कर योजनाओं की कार्य प्रगति पर विशेष ध्यान रखने के निदेश दिए।

    समीक्षा क्रम मे उपायुक्त ने लो बर्थ बेबीस (MAM/SAM) को चिन्हित कर नजदीकी एमटीसी में एडमिट करा बेहतर चिकित्सीय सहायता, देखभाल तथा पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के निदेश दिए। वहीं अभियान चलाकर यक्षमा, कुष्ट, HIV, मलेरिया तथा डेंगू मरीजों की पहचान कर ससमय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए प्रदान करने तथा मरीजों का निश्चित समयावधी में नियमित जाँच करने के निदेश दिए।

    बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ अजय सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर , WHO के पदाधिकारी, सभी एमओआईसी, DPM NRLM सभी बीपीओ एवं विभिन्न चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिड़ला मन्दिर का जीर्णाेद्धार को लेकर प्रमोद मिश्रा ने व्यक्त की प्रतिक्रिया, जाने क्या कहा…..
    Next Article दशहरा को लेकर जमशेदपुर पुलिस तैयार एसएसपी का कर्मियों को दो टूक “अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” उपायुक्त की मौजूदगी में दिए जरूरी दिशा -निर्देश

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.