Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार श्री राजश शर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। जमशेदपुर एवं आदित्यपुर प्रमंडल में पेयजलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की अधतन स्थिति, जल जीवन मिशन में प्रगति तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रखंडवार FHTC कवरेज, मल्टी विलेज स्कीम, प्रोजेक्ट क्लीयरेंस में एनओसी की समस्या, पेयजल जांच लेबोरेटरी, निर्माणाधीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट समेत अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश बैठक में दिए।

     

     

    पाइप वॉटर स्कीम से सभी सरकारी भवनों को जोड़ें

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत जितनी भी छोटी-बड़ी योजनायें जिला में ली गई हैं उनको निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें । उन्होने कहा कि जल जीवन मिशन से आच्छादित सभी गांव और घर में नल से जल पहुंचे इसे सुनिश्चित करें। जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव बेहतर तरीके से हो इसपर विशेष ध्यान दें। जिन क्षेत्रों में पाइप वॉटर स्कीम स्वीकृत हैं वहां के स्वास्थ्य उप केन्द्र, सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय आदि को इससे जरूर जोड़ें। बरसात के दिनों में लोगों को दूषित पेयजल की समस्या नहीं हो इसकी जांच करते रहें। लेबोरेटरी से पेयजल जांच के लिए जलसहिया को सक्रिय करने तथा जिन जल सहिया द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जा रही उनके स्थान पर नए जल सहिया रखने के निर्देश दिए।

     

     

     

    सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने योजनाओं के क्रियान्वयन में विभिन्न विभागों से एनओसी संबंधी मुद्दे को जिला समन्वय समिति की बैठक में रखने का निर्देश दिया जिससे जिला स्तर पर ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। योजनाओं का उचित प्रचार-प्रसार पर बल देते कहा कि लोगों के बीच इसकी जानकारी रहे कि किसी समस्या के समाधान के लिए किनसे संपर्क करना है। सभी जेई को ब्लॉक दिवस के दिन प्रखंड मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया। जमशेदपुर एवं अदित्यापुर नें निर्माणाधीन प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को तय समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

     

     

    स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) की समीक्षा में उन्होने कहा कि व्यवहार में बदलाव लाकर ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। खुले में शौच का दुष्प्रभाव, प्लास्टिक या अन्य कचड़े का किस तरह का निस्तारण किया जाए कि हमारे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े इन सभी को लेकर आम जनमानस में जागरूकता काफी अहम है।

    बैठक में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर, 8 जुलाई से खुल रहा है भर्ती का पोर्टल
    Next Article डॉ. अजय कुमार ने बाल विहार स्कूल के विशेष बच्चों को किया सम्मानित

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.