उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व व भू-अर्जन की समीक्षा, लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र एवं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
राजस्व समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पिछड़े विभागों को ठोस कार्ययोजना बनाकर वसूली में तेजी लाने, आंतरिक संसाधनों से राजस्व बढ़ाने तथा करदाताओं के ऑडिट, फील्ड इंस्पेक्शन और बकायेदारों पर कार्रवाई पर बल दिया। राज्य कर विभाग में अर्बन सर्किल में 65%, जमशेदपुर में 53.19% एवं सिंहभूम सर्किल में 52.85% राजस्व संग्रहण की जानकारी दी गई।
खनन विभाग की उपलब्धि लक्ष्य के मुकाबले 35% रहने पर राजस्व वृद्धि के निर्देश दिए गए, जबकि उत्पाद विभाग ने 80% संग्रहण करते हुए शेष अवधि में लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया। पंजीयन कार्यालयों में जमशेदपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय ने 66.20% तथा घाटशिला ने 100% राजस्व संग्रहण किया है। परिवहन विभाग ने 94% लक्ष्य प्राप्त किया है। जेएनएसी, मानगो नगर निगम व अन्य नगर निकायों ने औसतन 65% से अधिक राजस्व संग्रहण किया। बिजली विभाग के जमशेदपुर व मानगो प्रमंडल ने 100% तथा घाटशिला ने 97% लक्ष्य हासिल किया।
नीलाम पत्र मामलों में लंबित प्रकरणों पर नोटिस, कुर्की, वारंट व नीलामी की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भू-अर्जन समीक्षा में राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़ी भूमि अर्जन, मुआवजा भुगतान, ड्रेन व यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि एनओसी सहित विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा में सड़कों, चौक-चौराहों व बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई तथा उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन पर जोर दिया गया।
बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीओ घाटशिला, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचलाधिकारी, एनएचएआई, टाटा स्टील, रेलवे के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित

