Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रखंडों के उपलब्धियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा- सी.एच.सी को अच्छे से चलायें, एमजीएम का भार कम होगा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रखंडों के उपलब्धियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा- सी.एच.सी को अच्छे से चलायें, एमजीएम का भार कम होगा

    News DeskBy News DeskFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निदेशक डीआरडीए की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, प्रखंडों के उपलब्धियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कहा- सी.एच.सी को अच्छे से चलायें, एमजीएम का भार कम होगा

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई । बैठक में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, जिले के अन्य वरीय चिकित्सक, सभी एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में संस्थागत प्रसव में संतोषजनक नहीं पाया गया, जनवरी माह में सभी सरकारी अस्पतालों में 3149 संस्थागत प्रसव हुए जो लक्ष्य का 73 प्रतिशत रहा,

    इसे शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश देते हुए निजी अस्पतालों में भी प्रसव होने पर समन्वय करते हुए सही-सही आंकड़ा प्राप्त करने का निदेश दिया गया ।

     

    सीएचसी व अनुमंडल अस्पताल से सदर तथा एमजीएम अस्पताल में रेफरल मरीजों की संख्या कम करने को लेकर सभी एमओआईसी को सुचारूपर्वक सीएसची चलाने का निर्देश दिया गया। जनवरी माह में 28356 मरीज सीएचसी व अनुमंडल अस्पताल आए जिनमें 4701 को एडमिट किया गया । 3 मरीज सदर अस्पताल तथा 144 मरीज एमजीएम रेफर हुए।

     

    निदेशक डीआरडीए द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि छोटी छोटी समस्याओं का समाधान सीएचसी स्तर पर ही करें । सिविल सर्जन ने कहा कि नवजात बच्चों को एस.एन.सी.यू में भर्ती कराना हो तो एमजीएम की बजाय सदर अस्पताल रेफर करें । नवजात बच्चों की मृत्यु की संख्या में कमी लाने के साथ-साथ सदर अस्पताल में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ेगा तथा एमजीएम से अनावश्यक भार कम होगा । सभी प्रकार के टीकाकरण (पोलियो, हेपेटाइटिस, खसरा, पेंटा आदि) सीएचसी में प्रतिदिन हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    कुपोषण उपचार को लेकर एमटीसी के कार्यों की समीक्षा की गई। जनवरी 2023 में 22 कुपोषित बच्चों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया। बैठक में परिवार नियोजन, एनसीडी स्क्रीलिंग, कुष्ठ रोगी खोज, टीबी उन्मूलन, आयुष्मान भारत सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं आधारभूत संरचना आदि की भी समीक्षा की गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिथुआनियाई कलाकारों ने “वंदे मातरम्” गाकर श्रोताओं को अभिभूत किया
    Next Article जमशेदपुर अंचल में पेंशन संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 17 फरवरी से 01 अप्रैल तक लगेगा कैम्प, अंचल अधिकारी ने जारी किये आदेश

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.