सेवानिवृत्त डीएसपी कमल किशोर की बहू, आईपीएस अंकिता मिश्रा को राष्ट्रीय सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कई सामाजिक संगठनों से जुड़े सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर की बहू अंकिता मिश्रा, आईपीएस को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में अनुकरणीय प्रदर्शन और आचरण के लिए भारत के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान अकादमी में उत्कृष्ट प्रशिक्षण, नेतृत्व कौशल और नैतिक मूल्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रदान किया जाता है। अंकिता मिश्रा की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।सेवानिवृत्त डीएसपी कमल किशोर को शुभचिंतकों ने दी बधाई

