‘समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आयोजित ‘समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)-2026’ के तहत लंबित मामलों के आपसी सहमति से निपटारे का अवसर दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), पूर्वी सिंहभूम के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विशेष लोक अदालत में योग्य मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाएगा। इसके लिए जिला, अनुमंडल एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व-सुलह बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
उन्होंने आम जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समय, धन व अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचने की अपील की। इच्छुक पक्षकारों के लिए गूगल फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

