Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News झारखंड

    झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    रामगढ़ :   झारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के अध्यक्ष सह रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी सदस्य अमित सिन्हा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में झारखंड सेवा समिति के सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति के भी कुछ सदस्य शामिल थे।

     

     

    प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपे ज्ञापन में बताया की गर्मी के इस भीषण प्रकोप में शहर सहित जिलाभर में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को बताया की अनियमित विद्युत आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।वहीं जिला में संचालित विभिन्न उद्योग एवं व्यवसायों पर भी अनियमित विद्युत आपूर्ति का प्रभाव पड़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को बताया की घंटो विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण इसका फायदा चोर और उच्चके उठा रहे हैं और शहर में चोरी एवं डकैती की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

     

     

    प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता से शहर सहित जिलाभर में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र नियमित करने की मांग की है। ताकि गर्मी के इस भीषण प्रकोप से लोगों को राहत मिल सके। समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा की यदि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति को नियमित नही किया गया तो झारखंड सेवा समिति सहित रामगढ़वासी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को विवश होंगे।प्रतिनिधि मंडल की मांग पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संतोष सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल को शहर सहित जिलाभर में विद्युत आपूर्ति को शीघ्र नियमित किये जाने का आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के इनपुट पर साकची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एसडीओ धालभूम के नेतृत्व में टीम ने डाला रेड
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त ने झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.