Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त ने झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त ने झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त ने झारखंड अभियोजन सेवा के लिए चयनित सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र

    मुख्यमंत्री ने सहायक लोक अभियोजकों से कहा – लोगों को कानूनी रूप से करें जागरूक

    मुख्यमंत्री बोले- सहायक लोक अभियोजकों को स्थानीय भाषा की जानकारी का भी प्रशिक्षण दी जाएगी
    गरीबों और जरूरतमंदों को केस लड़ने के लिए वकील समेत कई कानूनी सुविधाएं दे रही है सरकार

    न्याय को सरल, सुलभ और कम खर्चीला करने के साथ लंबित वादों के निपटारे में आप की अहम भूमिका: हेमन्त सोरेन

    आप सभी अब सरकार के अभिन्न अंग के रूप में न्यायिक व्यवस्था से जुड़कर कार्य करने जा रहे हैं। न्याय कैसे सरल, सुलभ और कम खर्चीला हो? लंबित वादों का तेजी से कैसे निपटारा हो? गरीबों और आम जनों को कैसे न्याय मिले? इसमें आपकी अहम भूमिका होने जा रही है मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में सहायक अभियोजन सेवा के लिए चयनित 107 सहायक लोक अभियोजकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अपने संबोधन में यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त सहायक लोक अभियोजकों से कहा कि न्यायिक व्यवस्था में आप पर आम लोगों का भरोसा और विश्वास कैसे बना रहे । यह सब कुछ आपके कार्यों पर निर्भर करेगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपने दायित्व निर्वहन से न्यायपालिका के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

     

     

     

    आपके सामने कई चुनौतियां होंगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार सहायक लोक अभियोजकों की नियुक्ति हुई है। ऐसे में न्यायालयों में वादों के त्वरित निष्पादन की दिशा में आपके सामने कई चुनौतियां होंगी। सबसे बड़ी चुनौती आपके लिए आमजन और विशेषकर गरीबों को न्याय दिलाना है । इसके अलावा जो बेगुनाह किसी न किसी वजह से जेलों में बंद हैं, उन्हें कैसे न्याय मिले, इस दिशा में आपकी अहम भूमिका सोने जा रही है।

    लंबित वादों की वजह से जेलों में कैदियों की बड़ी संख्या

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी इस बात से भलीभांति वाकिफ है कि यहां न्याय मिलने में कितना वक्त लगता है । वर्षों तक अदालतों में मामलों पर सुनवाई होती रहती है। इस वजह से लंबित केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से जेलों में भी कैदियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह हमारे देश और हमारे राज्य के लिए बेहतर नहीं है। लोगों को जल्द से जल्द कैसे न्याय मिले इस दिशा में हम सभी को विशेष तौर पर कार्य करने की जरूरत है।

    कई गरीब और बेगुनाह आर्थिक अभाव में नहीं लड़ पा रहे मुकदमा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गरीब और बेगुनाह लोग पैसे के अभाव में अदालतों का खर्च वह नहीं कर पाते हैं। जिस कारण वे जेलों में ही बंद रहने को मजबूर है। हमारी यही कोशिश हो रही है कि लंबे समय से छोटे-छोटे वादों में जो भी लोग जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा करने की दिशा में सभी कानूनी सुविधाएं सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाए । इस कड़ी में गरीब और जरूरतमंदों को सरकार के द्वारा वकील भी उपलब्ध कराया जा रहा है आप सभी लोगों को इस बात की जरूर जानकारी दें ताकि कोई भी व्यक्ति वकील के अभाव में न्याय मिलने से वंचित ना रहे।

     

     

     

    कानूनी जागरूकता को बल दें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों का एक ऐसा वर्ग है, जिनमें अधिकांश को कानून की जानकारी नहीं होती है। ऐसे में उनको न्याय दिलाना कितना कठिन होगा, इसे सहज समझा जा सकता है। आप सभी ऐसे लोगों को कानूनी रूप से जागरूक करें और उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दें, ताकि वे न्याय से वंचित ना हो पाएं।

    प्रशिक्षण में आपको स्थानीय भाषा की भी जानकारी दी जाएगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का जो भौगोलिक परिवेश है, उसमें हर जिले में अलग-अलग भाषा- भाषी, रहन सहन और बोल चाल देखने को मिलता है। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में हिंदी से ज्यादा स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाएं बोली और समझी जाती हैं। ऐसे में आप जब तक स्थानीय भाषा और बोलचाल को नहीं समझेंगे, उनके साथ ना तो अच्छे से संवाद कर पाएंगे और ना ही न्याय दिला सकेंगे। आपका स्थानीय भाषा को जानना- समझना बेहद जरूरी है। इस संबंध में आपको प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय भाषा की भी जानकारी मिले, इस दिशा में पहल की जाएगी ।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव- सह -गृह विभाग के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, विधि विभाग के प्रधान सचिव -सह -विधि परामर्शी श्री नलिन कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे एवं कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सेवा समिति के प्रतिनिधि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    Next Article बोकारो : नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मैराथन का आयोजन

    Related Posts

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    June 15, 2026

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    June 15, 2026

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    June 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोलानी मे तीन दिवसीय रज महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

    रोजो संक्रांति के मुक्तेश्वर धाम हरिना में कोल्हान का सबसे बड़ा मेला शुरू, उमड़ी भीड़

    चांडिल में अनियंत्रित ट्रक का कहर, एक की मौत, दूसरा घायल

    युवा समाजसेवी सन्नी सिंह किए गए मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26′ से सम्मानित

    गम्हरिया में संजय प्रसाद तथा आदित्यपुर थाना में अंजनी कुमार सिंह ने थाना प्रभारी के रूप में दिया योगदान

    सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    जादूगोड़ा में कंस्ट्रक्शन निर्माण के समान चोरी मामले में सासपुर गांव से तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए घाटशिला जेल

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार

    झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति की नई पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘District Sandbox’ का शुभारंभ

    जामताड़ा समाहरणालय में फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.