Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Reliance Jio ने चार महीनों में खोए 1.65 करोड़ ग्राहक
    Breaking News Business Headlines

    Reliance Jio ने चार महीनों में खोए 1.65 करोड़ ग्राहक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो को चार महीनों के भीतर 1.65 करोड़ ग्राहकों के नुकसान का सामना करना पड़ा है। अक्टूबर 2024 में ही कंपनी ने 37.6 लाख मोबाइल उपयोगकर्ताओं को खो दिया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों की संख्या में यह गिरावट Jio के लिए एक बड़ी चुनौती है। ग्राहकों की संख्या में गिरावट के बावजूद, रिलायंस जियो 39.9% मार्केट शेयर के साथ टेलीकॉम सेक्टर में अपनी टॉप पोजीशन बनाए हुए है। भारती एयरटेल 33.5% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अक्टूबर में 19.77 लाख ग्राहकों को खो दिया और इसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 18.30% रह गई।

     

     

    सरकारी टेलीकॉम कंपनियों BSNL और MTNL का कुल बाजार हिस्सा 8.22% है। BSNL ने अक्टूबर में 5 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा। हालांकि, यह आंकड़ा सितंबर के 8.5 लाख नए ग्राहकों से कम है। Jio और अन्य निजी कंपनियों के ग्राहकों में कमी का मुख्य कारण टैरिफ में हुई बढ़ोतरी है। जुलाई 2024 में लागू नई दरों के चलते ग्राहकों ने सस्ती और बेहतर सेवाओं की तलाश में अन्य विकल्पों की ओर रुख किया है।

    जहां Jio और Vi अपने ग्राहकों को खो रहे हैं, वहीं एयरटेल ने अक्टूबर में 19.28 लाख नए ग्राहक जोड़े। सितंबर में एयरटेल ने 14.35 लाख ग्राहकों का नुकसान झेला था, लेकिन अक्टूबर में इसके आंकड़े सकारात्मक रहे।

    सक्रिय ग्राहकों की संख्या (अक्टूबर 2024)

    Reliance Jio: 448.44 मिलियन
    Airtel: 383.4 मिलियन
    Vodafone Idea: 178.8 मिलियन
    ग्राहकों की घटती संख्या Jio के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, खासकर जब Airtel लगातार अपने ग्राहकों की संख्या में इजाफा कर रहा है। हालांकि, Jio अब भी बाजार में सबसे अधिक हिस्सेदारी बनाए हुए है, लेकिन इसे ग्राहकों के विश्वास को दोबारा हासिल करने की दिशा में कदम उठाने होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश ने भारत को लेटर लिख की डिमांड, कहा-शेख हसीना को वापस करो, अरेस्ट वारंट जारी
    Next Article प्रयागराज: महाकुंभ के लिए विशेष व्यवस्था, टीटी अब टिकट चेकिंग के साथ करेंगे प्राथमिक उपचार

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.