Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय जन महासभा द्वारा प्रकाशित इनसे हैं हम पुस्तक का विमोचन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर
    Breaking News झारखंड धर्म राजनीति

    भारतीय जन महासभा द्वारा प्रकाशित इनसे हैं हम पुस्तक का विमोचन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जन महासभा द्वारा प्रकाशित इनसे हैं हम पुस्तक का विमोचन हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर
    भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि महासभा द्वारा प्रकाशित इनसे हैं हम पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आगामी 1 अप्रैल 2022 ( शुक्रवार) को डॉ श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान के वातानुकूलित सभागार में संध्या ठीक
    5:00 बजे होगा ।

    श्री पोद्दार ने *इनसे हैं हम* पुस्तक के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि उन समस्त पूर्वजों को समर्पित है ‘इनसे हैं हम’ जिनके स्तुत्य महती योगदान से आज हम अस्तित्व में हैं । आजादी का अमृत महोत्सव भी इसी महनीय उद्देश्य का पोषक है । स्वाधीनता संग्राम में अगणित पूर्वजों ने सर्वस्व समर्पण किया था । उनको स्मरण करते हुए उनके प्रति सविनय कृतज्ञ होकर उनके द्वारा प्रदत्त आजादी को अमरत्व प्रदान करना हमारा परम आवश्यक कर्त्तव्य है । डॉ अवधेश कुमार अवध के कुशल संपादन में 180 पृष्ठीय ‘इनसे हैं हम’ अपने 51 प्रतिनिधि पूर्वजों के माध्यम से समस्त पूर्वजों के प्रति हम वंशजों की विनम्र श्रद्धांजलि है । इनसे प्रेरणा लेकर अनंत काल तक अपनी आजादी को अक्षुण्ण रखने की दिशा में एक प्रयास है ‘इनसे हैं हम’। ध्यान रहे कि यहाँ आजादी का आशय न केवल राजनीतिक-भौगोलिक आजादी है, अपितु मानसिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक आजादी भी है ।

    श्री पोद्दार ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रांतों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुस्तक में अपने आलेख देने वाले 51 लेखकों में से उपस्थित लेखकों का सम्मान भी किया जाएगा ।

    श्री पोद्दार ने शहर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर समारोह को सफल बनावे ।

    यह जानकारी भारतीय जन महासभा के द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार दिवस के अवसर पर मेधा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 
    Next Article पेट्रोल-डीजल ने लगातार दूसरे दिन दिया महंगाई का करंट

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.