Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संघर्ष एवं पीड़ा को महसूस करते हुए नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अंग्रेज़ी कम्यूनिकेशन के गुर सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    संघर्ष एवं पीड़ा को महसूस करते हुए नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अंग्रेज़ी कम्यूनिकेशन के गुर सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीण युवा भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने शुरू किया प्रशिक्षण कार्यक्रम, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने युवाओं से अभियान में जुड़ने का किया आह्वान

    जमशेदपुर। शहर से दूर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले वैसे युवा जो पारिवारिक पृष्ठभूमि या अन्य कारणों से अंग्रेज़ी सीख नहीं पाए हैं या भाषा को लेकर उनमें झिझक या कुंठा का भाव रहता है। वे सभी आज की प्रतियोगिता भरे युग में अपने आपको स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे है। उनके संघर्ष एवं पीड़ा को महसूस करते हुए नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में अंग्रेज़ी कम्यूनिकेशन के गुर सिखाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। रविवार को पटमदा प्रखंड के गोपालपुर गाँव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपने आत्मविश्वास को मजबूत कर आगे बढ़ें। उनके इस प्रतिभा को नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संसाधन की कमी से अवसरों का आभाव कभी नही होता है। इतिहास जीरो से हीरो बनने वालों के गाथाओं से भरा पड़ा है। शिक्षा किसी भी प्रकार के धन-दौलत, सुख-सुविधाओं की मोहताज नहीं रही है। ग्रामीण क्षेत्र के युवा में प्रतिभा की कोई कमी नही है, बस जरूरत है उसे तराशने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि ऐसे मुद्दे पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के बीच की दूरी को कम किया जाए ताकि समाज के विकास में दोनों श्रेणी के युवा साथी मिलकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

    इस दौरान फाउंडेशन के कार्यों की भी जानकारी दी गयी। छात्रों ने अंग्रेजी में अपने अनुभव बाँटे। विगत दो महीनों में कार्यक्रम से किस प्रकार लाभ मिला और उनके व्यक्तित्व में निखार आया। एक समय जहां व्याकरण और शब्दावली में अज्ञानता के कारण उन्हें अंग्रेज़ी भाषा के इस्तेमाल परेशानी होती थी। अब वे बेझिझक अंग्रेज़ी बोलते हैं और ग़लतियों से सीखता सीखते भी है। ऐसे युवा अपने दोस्तों के संग भी जानकारी साझा कर उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। युवाओं ने नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी में ऐसे कार्यक्रम के जरिये सकारात्मक बदलाव आया है।

    ज्ञात हो कि अंग्रेज़ी भाषा पर पकड और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नाम्या स्माईल फ़ाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन एडुकेटर के माध्यम से अंग्रेज़ी भाषा के प्रति युवाओं में जो डर है उसे दूर करने का प्रयास किया जाता है। संस्था द्वारा व्यक्तित्व विकास और स्पोकेन इंगलिश के कई कोर्स चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के युवा ले सकते हैं। पटमदा के गोपालपुर गाँव के ऐसे ही प्रशिक्षण प्राप्त छह युवाओं से मिलने और उनके अनुभव को गाँव के अन्य युवाओं व स्कूली बच्चों के साथ बाँटने के लिए गोपालपुर स्थित प्रगति क्लब पाठागार में चौपाल आयोजित की गई। चौपाल को नाम्या स्माइल फ़ाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षंडगी ने संबोधित किया और युवाओं से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की।

    इस अवसर पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन की शिक्षा विभाग की प्रमुख कृष्णा थैंकी उपस्थित थी।

    परिचर्चा में विकास कुंभकार, दिनेश महतो, कौशिक गोराई, कौशिक कुमार दास, राजकिशोर कुंभकार और आदित्य महतो शामिल हुए।

    मौके पर संदीप मिश्रा, त्रिलोचन मिश्रा, अतीश मिश्रा, भरत महतो, विश्वजीत कुंभकार, जन्मेंजय कर्मकार, राजीव महतो समेत दर्जनों स्कूली बच्चे मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने राजेश ठाकुर को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित का कार्यक्रम रहा सफल
    Next Article कमलेश दुबे बने हनुमान मंदिर राम नवमी पूजा समिति के अध्यक्ष

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.