Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलेस अध्यक्ष पद पर अशोक शुभदर्शी का पुनः निर्वाचन, साहित्यिक जगत से मिली शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय शिक्षा संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां साहित्य हजारीबाग

    जलेस अध्यक्ष पद पर अशोक शुभदर्शी का पुनः निर्वाचन, साहित्यिक जगत से मिली शुभकामनाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलेस अध्यक्ष पद पर अशोक शुभदर्शी का पुनः निर्वाचन, साहित्यिक जगत से मिली शुभकामनाएं

    मुकेश रंजन
    राष्ट्र संवाद साहित्य संवाददाता
    जमशेदपुर :जनवादी लेखक संघ (जलेस) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के लिए अशोक शुभदर्शी एक बार फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके पुनः निर्वाचन पर साहित्यिक जगत और संगठन के सदस्यों की ओर से अशेष शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

     

    2017 के उत्तरार्द्ध में तत्कालीन अध्यक्ष नंद कुमार उन्मन के असामयिक निधन के बाद जलेस में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया था। उस कठिन समय में अशोक शुभदर्शी ने अपने कंधों पर संगठन की जिम्मेदारी उठाई और इसे सजाया, संवारा और संभाला।

    हालांकि, उनके सामने राह आसान नहीं थी। संगठन के भीतर कड़े प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा। नंद कुमार उन्मन की तरह वे अजातशत्रु व्यक्तित्व नहीं थे, लेकिन उनकी निष्ठा और ईमानदारी पर कभी सवाल नहीं उठे। उन्होंने सधे हुए कदमों के साथ जलेस को मजबूती प्रदान की और संगठन को पश्चिम सिंहभूम इकाई की तरह विखंडन से बचाया।

     

    अशोक शुभदर्शी केवल एक संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि काव्य जगत के एक प्रतिष्ठित हस्ताक्षर भी हैं। उनकी कविताओं के मुरीद देशभर में हैं। साहित्यिक बिरादरी में उन्हें नरेश अग्रवाल और नरेश महापात्र जैसे कवियों के साथ हमारी साहित्यिक धरोहर माना जाता है।

    जलेस अध्यक्ष पद पर उनके पुनः निर्वाचन के बाद साहित्यिक जगत में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन के सदस्यों का मानना है कि अशोक शुभदर्शी के नेतृत्व में जलेस नई ऊंचाइयों को छुएगा।

    जलेस अध्यक्ष पद पर अशोक शुभदर्शी का पुनः निर्वाचन साहित्यिक जगत से मिली शुभकामनाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में साइबर अपराध का जाल गहराया, अब तक आठ गिरफ्तार, कई पर पुलिस की कड़ी नजर
    Next Article सूर्या हांसदा हत्या मामले पर भाजपा का आक्रोश, रिम्स-2 निर्माण को लेकर भी दी सलाह

    Related Posts

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.