Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर हुई 48.19 प्रतिशत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर हुई 48.19 प्रतिशत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 8171 मामले सामने आए हैं, जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से 204 लोगों की मौत हुई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 198,706 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5598 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि अब तक इस बीमारी से 95,527 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य हैं.स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक के कुल संक्रमित मरीजों में से करीब 75 प्रतिशत मरीज और 83 प्रतिशत मौत सिर्फ 6 राज्यों में हुई है. अब तक सामने आए कुल मामले में से 75.33 प्रतिशत केस जिन 6 राज्यों में है वो है महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश. सबसे ज्यादा चिंता महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात में है. यहां रोजाना बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे है.देश में इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की दर तेजी से बढ़ रही है और यह 48.19 प्रतिशत हो गई है. इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 18 मई को 38.29 प्रतिशत थी. 3 मई को यह 26.59 प्रतिशत थी और 15 अप्रैल को यह 11.42 प्रतिशत थी. वतमान में देश में सक्रिय चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत आने वाले मामलों की संख्या 93,322 है. एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों की अनुपात दर 2.83 प्रतिशत है. 18 मई को यह 3.15 प्रतिशत था. 3 मई को 3.25 प्रतिशत और 15 अप्रैल को 3.30 प्रतिशत था.देश में एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों के अनुपात में लगातार गिरावट आ रही है. कम मृत्यु दर का कारण निगरानी, समय पर मरीज की पहचान और मामलों का क्लीनिकल प्रबंधन करना है. दो विशेष बातें नोटिस की जा सकती हैं, एक तरफ ठीक होने की दर बढ़ रही है, दूसरी तरफ एक निश्चित अवधि में बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की तुलना में मरने वालों की अनुपात की दर गिर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया, ग्रामीणों ने फूंके पुलिस के वाहन
    Next Article जब 130 करोड़ लोग एक साथ आ जाते हैं तो संगीत बन जाता है: पीएम मोदी

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    June 26, 2026

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.