Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां : डॉ रेड्डी
    Breaking News झारखंड

    ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां : डॉ रेड्डी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2020Updated:September 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां : डॉ रेड्डी
    झारखंड प्रदेश इंटक कार्यकारिणी समिति की जूम मीटिंग संपन्न
    सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में करना होगा काम: राकेश्वर पांडे
    रांची/जमशेदपुर। आज झारखंड प्रदेश इन्टक के कार्यकारिणी की जूम मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पान्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में इन्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जी सन्जीवा रेड्डी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।

    बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत नेताओं प्रदेश इन्टक के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्व.अजब लाल शर्मा एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी जी को श्रद्धांजली दी गई। बैठक में इन्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रेड्डी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर बधाई दी गई।

    आने वाले समय में बेरोजगारी और बढ़ेगी

    राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी संजीवा रेड्डी ने अपने सम्बोधन में कहा कि ट्रेड यूनियन के समक्ष आज कई चुनौतियां हैं। जहां एक ओर उद्योगों से कर्मचारियों की छटनी हो रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को पूंजी पतियों के हाथों में बेचने का काम कर रही है। जिससे आने वाले समय में बेरोजगारी और बढ़ेगी। उन्होंने नई कमिटी को बधाई देते हुए कहा कि अभी इन्टक के साथियों को ग्रामीण क्षेत्रों में एवं असंगठित क्षेत्र में अधिक काम करने की आवश्यकता है।

    सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में काम करना है:

    प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पान्डेय जी ने कहा कि आज कोरोना के इस कालखन्ड में जहां एक ओर महामारी ने अपना भयावह स्वरूप ले लिया है‌। हमारे बीच के बहुत सारे साथी इस महामारी के शिकार हो गये।वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में सभी गतिविधियां शिथिल हो गयी हैं। इन विपरीत परिस्थितियों में काम करना एक बड़ी चुनौती है। जो भी साथी इन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी साथियों को मिलकर मजदूर हित में काम करना है।

    लोगों नें अपना विचार व्यक्त किया:

    बैठक में मुख्य रूप से राणा संग्राम सिंह, ओ.पी.लाल, कुमार जय मंगल सिंह, ए.के.झा, ललन चौबे, रघुनाथ पान्डेय, संतोष महतो,बीरेन्द्रनाथ चौबे, गुरमीत सिंह तोते, आर.रवि प्रसाद, शहनवाज आलम, राज राजेन्द्र प्रताप सिंहदेव, जवाहर लाल सिन्हा, आभा सिन्हा, लीलाधर सिंह, आर. के. सिंह, विजय खान,महेन्द्र मिश्र, अरविन्द पाण्डेय,विनोद राय, शैलेश पान्डेय, मनोज सिंह, परविन्दर सिंह, देविका सिंह, , गुंजन सिंह,अशोक सिंह, श्रीकान्त सिंह, पंकज सिंह, बी.पी.अम्बस्टा, सुरेश चन्द्र झा,नूरजहां खान वारसी, संजीव श्रीवास्तव,ऊषा सिंह,शिखा चौधरी,मीरा तिवारी, एस.एस.जमां,अंबुज कुमार आदि लोगों नें अपना विचार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article करणी सेना ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जोरदार किया प्रदर्शन

    Related Posts

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    September 1, 2026

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा-खरकाई उफान पर, जमशेदपुर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.