Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RANCHI :ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में किया पेश, 6 दिन का मिला रिमांड
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    RANCHI :ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में किया पेश, 6 दिन का मिला रिमांड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    RANCHI :ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में किया पेश, 6 दिन का मिला रिमांड
    रांचीः निलंबित ओएसडी संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम समेत अन्य के ठिकानों से 37 करोड़ रुपए की बरामदगी मामले में गिरफ्तार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम ने रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट में पेश किया. ईडी ने पूछताछ के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा लेकिन कोर्ट ने 6 दिन का रिमांड दिया है. इस दौरान ईडी की टीम उनसे बरामद पैसों का सोर्स जानने की कोशिश करेगी.

     

     

    बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मामले में बुधवार को राज्य के मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के समक्ष उनकी पेशी हुई. ईडी की तरफ से पक्ष रख रहे उनके वकील अनिल कुमार ने आलमगीर आलम से पूछताछ के लिए 10 दिन के रिमांड की मांग की.

    मंत्री आलमगीर आलम के वकील की दलील सुनने के बाद पीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश पीके शर्मा की तरफ से 6 दिन की रिमांड दे दी गई है. रिमांड में लेने के बाद मंत्री आलमगीर आलम को न्यायायिक हिरासत में होटवार जेल भेजा जाएगा. उसके बाद शुक्रवार से उनके रिमांड अवधि की शुरुआत होगी. आलमगीर आलम को कोर्ट लाने से पहले पूरे कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था.

     

     

    मालूम हो कि मंगलवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए मंत्री आलमगीर आलम को बुलाया गया था. इसके बाद बुधवार को उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन उसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी की तरफ से यह आरोप लगाया गया है कि मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी रह चुके संजीव लाल के नौकर के घर से पाए गए करोड़ों रुपए में मंत्री आलमगीर आलम की भी संलिप्ता है.

    आपको बता दें कि 6 मई को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उनके करीबियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. तब संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 35 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए थे. इसके बाद ईडी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल दोनों ईडी की रिमांड पर हैं.

     

     

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर के बदले कमीशनखोरी का काम चल रहा था. इसमें एक नेक्सस शामिल था. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई ब्यूरोक्रेट्स से भी पूछताछ हो सकती है. कैश बरामदगी के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को बुलाया था. लेकिन 15 मई को दोबारा बुलाने के बाद उन्हें शाम करीब 6:20 पर गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई के बाद झारखंड की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिलफोड़ी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला संपन्न
    Next Article घाटशिला मंडल के अध्यक्षता में चलाया घर घर जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.