Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिलफोड़ी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला संपन्न
    Breaking News झारखंड

    सिलफोड़ी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सिलफोड़ी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला संपन्न
    डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा- छऊ नृत्य से पहचानी जाती है हमारी संस्कृति।।
    रीना मुखी फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णा भी रहे मौजूद।।
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर

    चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के सिलफोड़ी गांव में छऊ नृत्य समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया। जिसका समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि में समाजसेवी कृष्णा मुखी मौजूद थे।

     

    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री गागाराई ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात गांव के ऊपर व नीचे टोला के छऊ कलाकारों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना, सीता हरण, राम बलराम, कृष्णलीला, अभिमन्यु वध जैसे पौराणिक कथाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।

     

     

    इस दौरान संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारा संस्कृति है। हमारा संस्कृति ही हमारा पहचान है। यहां के छऊ नृत्य को देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है। संस्कृति को बचाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से चक्रधरपुर में छऊ कला केंद्र का स्थापना किया जाएगा। ‌जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के कलाकार अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखार कर देश दुनिया में प्रस्तुत कर सकेंगे। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकाने, खिलौने के दुकाने लगाई गई थी।

     

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुंडा लोकनाथ सामड,नोवेल बानसिंह बलराम भूमिज, राजकुमार भूमिज, छक्कन लाल भूमिज, प्रभाकर खंडाईत, अजित खंडाईत, महेश भूमिज, नरेश बोदरा, कोंदा भूमिज, सनातन भूमिज आदि का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों के बीच बांटे पंपलेट
    Next Article RANCHI :ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में किया पेश, 6 दिन का मिला रिमांड

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.