Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ -ट्रेलर की चपेट में आया टैंकर, बड़ा हादसा टला, घाटी में तेल का रिसाव..
    Breaking News अपराध जामताड़ा झारखंड

    रामगढ़ -ट्रेलर की चपेट में आया टैंकर, बड़ा हादसा टला, घाटी में तेल का रिसाव..

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामगढ़
    -ट्रेलर की चपेट में आया टैंकर, बड़ा हादसा टला, घाटी में तेल का रिसाव..

    स्कार्पियो सहित कई बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, डीजल लूटने की मची रही होड़..

    रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में हुई दुर्घटनाएं ,सुबह एक एलपी ट्रक के ब्रेकफेल होकर पलटने की घटना के बाद एक टैंकर संख्या जेएच 02बी 5776 को एक ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। इससे घाटी में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना में टैंकर का एक चेंबर फट गया। इससे चेंबर से डीजल का रिसाव होने लगा। बीच सड़क पर टैंकर से डीजल बहने लगा।

     

    सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को घटनास्थल से कांकेबार स्थित पेट्रोल पंप के पास लाकर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर से डीजल के रिसाव को नियंत्रित कराया। इधर, सड़क पर डीजल पानी की तरह बहने लगा। इससे सड़क पर आने-जाने वाले कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ़्तार से रांची की ओर से आ रहे एक स्कार्पियो वहां अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे स्कार्पियो पर सवार तीन लाेग घायल हो गया।

     

     

    डीजल को लूटने की होड़़ मच गई

    घाटी के सड़क पर बह रहे डीजल को लूटने की होड़़ मच गई। दुपहिया वाहन पर सवार लाेग वहां रूककर तेल को बोतल में भरना शुरू कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर सभी को खदेड़ दिया। टैंकर चालक मेघनाथ यादव ने बताया कि वह इंडियन आयल के खूंटी स्थित डिपो से तेल लेकर इचाक के पेट्रोल पंप में जा रहा था।

     

    टैंकर के एक चेंबर में पांच हजार लीटर पेट्रोल व 15 हजार लीटर डीजल भरा था। घाटी में एक ट्रेलर ने ओवरटेक कर साइड से टैंकर को रौंदते हुए तेज गति से भाग गया। इससे टैंकर अनियंत्रित हो गया। हालांकि उसने वाहन को नियंत्रित करते पलटने से बचा लिया। इधर रामगढ़ थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से रिसाव हो रहे डीजल को रोकने के लिए कांकेबार स्थित पेट्रोल पंप के गाड़ी को किया खड़ी।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 370 पेटी लगभग 10 लाख का शराब किया जप्त
    Next Article स्कूल में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.