राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले हनुमानगढ़ी के पुजारी राम सुंदर दास महाराज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। आज लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से हनुमानगढ़ी के पुजारी श्री राम सुंदर दास जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को श्रीराम जी की प्रतिमा, अंगवस्त्र एवं हनुमानगढ़ी का प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।
मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मौके पर हिंदू जागरण मंच झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

