कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में राकेश साहू, अनंत पटेल को सौंपा आवेदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिले के पर्यवेक्षक एवं गुजरात के विधायक अनंत पटेल का स्वागत कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन सौंपा।

राकेश साहू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से एक ही जाति के लोगों को जिलाध्यक्ष बनाया जा रहा है, जबकि जिले के लगभग 9 लाख मतदाता ओबीसी समाज से आते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नारे “जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी भागीदारी” का हवाला देते हुए इस बार ओबीसी समाज से जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिनमें रवि रंजन शर्मा, शिवलोचन शाह, संतोष गुप्ता, आयुष गुप्ता, भारती गुप्ता, रूबी देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

