Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनाथ सिंह ने चीन की घुसपैठ के दावों को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राजनाथ सिंह ने चीन की घुसपैठ के दावों को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजनाथ सिंह ने चीन की घुसपैठ के दावों को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की

    नयी दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर सेना प्रमुख के बयान के बारे में ‘‘झूठे दावे’’ करने का आरोप लगाया।

    सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राहुल गांधी ने सेना प्रमुख का हवाला देते हुए जो शब्द कहे हैं, वह उन्होंने कभी नहीं कहे। यह बहुत अफसोस की बात है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय हित के मामलों पर गैरजिम्मेदार राजनीति में लिप्त हैं।’’

    सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे इनकार किया है। गांधी ने कहा था कि सेना प्रधानमंत्री की राय से असहमत है। गांधी के दावों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया।

     

     

    गांधी ने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री ने इस बात से इनकार किया है कि चीनी सेना हमारे क्षेत्र में घुसी है, लेकिन किसी कारणवश हमारी सेना चीनियों से हमारे क्षेत्र में उनके प्रवेश के बारे में बात करती रहती है और हमारे सेना प्रमुख ने कहा है कि चीनी हमारे क्षेत्र में घुसे हुए हैं।’’

    सिंह ने मंगलवार को कहा कि ये ‘‘झूठे’’ दावे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने तीन फरवरी को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए।’’

    भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सेना प्रमुख की टिप्पणी केवल दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्त में व्यवधान का संदर्भ देती है।

    सिंह ने कहा कि उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल में सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया के तहत इन गतिविधियों को उनके पारंपरिक स्वरूप में बहाल कर दिया गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने संसद में इन विवरणों को साझा किया है।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि अगर चीन ने भारत के किसी क्षेत्र पर कब्जा किया है तो वह 1962 के युद्ध के परिणामस्वरूप अक्साई चिन में 38,000 वर्ग किलोमीटर और 1963 में पाकिस्तान द्वारा चीन को अवैध रूप से दिया गया 5,180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र है। उन वर्षों में कांग्रेस सत्ता में थी। सिंह ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को हमारे इतिहास के इस चरण पर आत्मविश्लेषण करना चाहिए।’’

    इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में भाषण के दौरान राहुल गांधी द्वारा ‘‘सरासर झूठ और दुष्प्रचार अभियान’’ चलाने के लिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की।

    सोमवार को विपक्ष के नेता के भाषण पर सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद दुबे ने अध्यक्ष को अपना नोटिस सौंपते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेता अपने आरोपों को प्रमाणित किए बिना झूठ फैलाने के लिए अपने संसदीय विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण में मुख्य रूप से दावे थे, जिनमें यह भी शामिल था कि मोबाइल फोन भारत में नहीं बनते बल्कि यहां केवल ‘असेंबल’ किए जाते हैं और चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालगोदाम रोड पर स्वचालित टिकट बिक्री मशीन लगाने की मांग ईजरप्पा ने किया
    Next Article बिहार सरकार ने वर्षों से खाली पड़े 7,000 पदों को भरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.