महिलाओं के नाम पर 1 रुपये में सम्पति निबंधन को समाप्त करना महिला सशक्तिकरण में बड़ी बाधा : राजेश शुक्ल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को 1 रुपये में 50 लाख तक कि सम्पति के निबंधन के अधिकार को वापस लेने पर कड़ी नाराजगी जताई है तथा इसे महिला विरोधी कदम बताया है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की भाजपा की रघुवर दास सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए थे जिनमें झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये 50 लाख तक कि सम्पति का निबंधन 1 रुपये में करने का प्रावधान बनाया था जिससे महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर अपनी सम्पति की मालकिन बने। पूरे झारखंड में 2 लाख से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर भूखंडों, मकानों, और अन्य सम्पतियों की मालकिन बन चुकी है। झारखण्ड की हेमंत सोरेन सरकार ने इस योजना को वापस लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते मे बाधा उत्पन्न की है जो उचित नही है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि एक तरफ केंद्र की भाजपा गठबंधन की सरकार इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर सभी क्षेत्रों और वर्गो के लोंगो के कल्याण में लगी है तो दूसरी तरफ झारखंड सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते मे रुकावट पैदा कर रही है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की भाजपा सरकार ने झारखंड की माता, बहनों को सशक्त बनाने के साथ- साथ स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया था। लेकिन झारखण्ड जे एम एम गठबंधन की सरकार जो अपने को महिलाओं का हितैषी बताकर मत हासिल की आज उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का काम कर रही है।
श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड की रघुवर सरकार ने झारखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिशाल पेश की थी, झारखंड अकेला राज्य रहा जहा भाजपा सरकार ने 32 लाख से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहद 2 रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया, 18 लाख से अधिक महिलाओं को सखी मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार दिया। 2 लाख से अधिक महिलाओं को 1 रुपये में सम्पति रजिस्ट्री का लाभ मिला, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरूआत हुई जिसमें प्रत्येक लड़कियों को 30, हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिली। इसके अलावे भी कई योजनाएं चलाई गई, जिसको वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार बन्द करने पर आमादा है। इससे महिला सशक्तिकरण का कार्य झारखंड में अवरुद्ध हो जायेगा। श्री शुक्ल ने कहा है सरकार किसी की भी दल की हो उसका लक्ष्य जनकल्याण होना चाहिए। विकास विरोधी मानसिकता ठीक नही है। सभी को मिलकर झारखंड के विकास के लिए काम करना चाहिए, न कि पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर लोकप्रिय और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करनी चाहिए।
राजेश शुक्ल ने 200 दिहाड़ी मजदूरों को 15 दिनों का खाद्यान्न सामग्री दिया
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज बिस्टुपुर राममंदिर के समीप 200 दिहाड़ी मजदूरों को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराते हुए 15 दिनों का खाद्यान सामग्री वितरित किया।
श्री शुक्ल ने सामाजिक दूरी का पालन कर एक एक मजदूर को बुलाकर खाद्यान्न सामग्री का पैकेट दिया। जिसमे चावल, आटा, दाल, मसाला, चीनी ,चायपती, चूड़ा, फरुही, गुड़, नमक और सरसों तेल शामिल है।
श्री शुक्ल ने आज 18 वे दिन मजदूरों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के निर्देश पर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश के नेतृत्व में श्री शुक्ल ने अब तक 5 हजार गरीबो, असहायों, मजदूरों और गरीब महिलाओं, धोबी, नाइ तथा अन्य वर्ग के लोंगों के बीच खाद्यान सामग्री वितरित किया है। श्री शुक्ल के साथ आज अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र नारायण सिंह, देवाशीष प्रधान, बिपिन सामड, एन एन महतो , बसंत कुमार मिश्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

