Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के अधिवक्ताओं के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे है राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड के अधिवक्ताओं के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे है राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के अधिवक्ताओं के हितो की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे है राजेश शुक्ल

    चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का गौरव तथा कल्याणकारी योजनाओं का प्रणेता बताया
    चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल के पहुचने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद और सचिव श्री आशीष सिन्हा के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन किया गया और उनके अधिवक्ताओं के हित मे तीन दशक से भी अधिक समय से कल्याणकारी कार्य करने की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के 11 बर्षो से भी अधिक समय से वाईस चेयरमैन और पूर्व में चेयरमैन के रूप में भी श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं के हित मे अनेक कल्याणकारी कार्य किए, उनके हितों की रक्षा की, जिसको झारखंड का अधिवक्ता समाज सदैव याद करता रहेगा। अधिवक्ताओं के हितो के लिए बराबर आवाज उठाना तथा उसके अमल के लिए हर स्तर पर प्रयास करना श्री शुक्ल की खासियत रही है यही वजह है कि श्री शुक्ल को झारखंड के अधिवक्ता आज अपनी कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें प्रणेता कहते है। हर अधिवक्ता के सुख दुःख में खड़ा होना श्री शुक्ल के व्यवहार में शामिल है।

    इस अवसर पर चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के 8 बर्षो तक निर्वाचित उपाध्यक्ष के रूप में तथा उसके बाद एक दशक से भी अधिक समय तक झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में बेजोड़ और बेमिशाल कार्य किया अधिवक्ता हित को सदैव सर्वोपरी माना, उससे कोई समझौता नही किया।

    उन्होंने श्री शुक्ल का अभिनंदन करते हुए कहा कि श्री शुक्ल के अधिवक्ता हित के कार्य की जितना सराहना होती है वह विरले ही किसी दूसरे को सम्भव है।आज देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता संगठनों ने श्री शुक्ल को अधिवक्ताओं के कल्याणकारी कार्य करने के लिए अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया। जिससे झारखंड के अधिवक्ता गौरवान्वित है।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कैसर परवेज, निमचन्द राम, विमल कुमार, प्रदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे और श्री शुक्ल के कार्यो की सराहना की।

    राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करता रहूंगा: राजेश शुक्ल

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना और बजट में निधि आवंटन कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना और अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान स्थापित कराना उनको सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि उनकी लगातार कोशिश रही है कि झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप मिले लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के चलते यह अभी तक संभव नही हो पाया है। राज्य सरकार को अपने वादे को पूरा करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जो अधिवक्ता हम सबसे अलग हो गए, स्वर्गवासी हो गए उनके परिजनों को आर्थिक पैकेज सरकार ने नही दिया इसका दुःख अवश्य है। राज्य सरकार को इस पर पहल करना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को नियमित प्रतिभा विकास के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेंगी तथा झारखंड बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम भी सभी जिला ,अनुमंडल में शुरू किया जायेगा। श्री शुक्ल ने अभिनंदन के लिए जिला बार एसोसिएशन का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जमशेदपुर पुलिस बिरसानगर की अनोखी पहल अपराधियों की अब खैर नहीं
    Next Article टाटा स्टील के सीआरएम विभाग में सातवा रक्तदान शिविर समारोह में कर्मचारियों का दिखा रिकॉर्ड तोड उत्साह

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.