केंद्र सरकार से अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी निधि का आवंटन करने की राजेश शुक्ल ने मांग की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को ई मेल भेजकर झारखण्ड मे अधिवक्ता कल्याण की योजनाओं को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार से अधिवक्ताओ की कल्याणकारी योजनाओं के लिए निधि आवंटन का प्रावधान करने का आग्रह किया है l

कल 6 जून को भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल का कार्यक्रम रांची में था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया ,उसके बाद श्री शुक्ल ने यह अनुरोध पत्र अधिवक्ताओं केआग्रह पर भारत के विधि और न्याय मंत्री श्री मेघवाल को आज भेजा है l

श्री शुक्ल ने विधि और न्याय मंत्री को लिखा है की झारखण्ड मे आज भी कई जिले और अनुमंडल ऐसे है जहा अधिवक्ताओ के न तो बैठने के बेहतर व्यवस्था है और न ही बेहतर आधारभुत संरचना ही सुलभ है l


