न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत को भारत का 53 वा मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दिया है l
श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत को भेजे शुभकामना में लिखा है कि न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत के न्यायिक क्षेत्र के लंबे अनुभव का लाभ भारत की न्यायपालिका को मिलेगा और पूरे विश्व में भारतीय न्यायपालिका और भी गौरवांवित और महिमामंडित होंगी l
श्री शुक्ल नेआशा व्यक्त किया है कि न्यायिक क्षेत्र में और भी आधारभूत संरचना बढ़ेंगी और भारत की न्यायपालिका पूरे विश्व में नए तकनीकी के माध्यम से नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी l




