राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सीवान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस ने अंग्रेजों की विरासत को अपनाया और बिहार में संकट की राजनीति को जन्म दिया, वहीं राजद ने अपराध और अपहरण को कारोबार बना दिया।”
योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कांग्रेस और राजद की सरकार बनी तो सबसे पहले जनता का राशन बंद हो जाएगा, फिर नौकरी के नाम पर आपकी जमीन हड़प ली जाएगी। ये लोग विकास नहीं, अपराधियों को फिर से सत्ता में लाने का काम करेंगे।”
उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार के विकास और सुरक्षा के लिए एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाएं ताकि राज्य में स्थायी शांति और प्रगति बनी रहे।

