झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैनऔर राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक को आज लोक भवन में शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएँ की l
श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री सोनक एक अनुभवी और कुशल न्यायाधीश है उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए है,जो उल्लेखनीय है l झारखंड की न्यायपालिका को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा और तेजी से लंबित मामलों का निष्पादन होंगा l
श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सोनक के मुंबई उच्च न्यायालय और गोवा बेंच में लिए गए निर्णयों की भी सराहना की है l न्यायमूर्ति श्री सोनक ने श्री शुक्ल का आभार जताया l

