Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: करौली में मिट्टी में दबने से मां-तीन बेटियों समेत 6 की मौत, एक महिला और दो बच्चियां घायल
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: करौली में मिट्टी में दबने से मां-तीन बेटियों समेत 6 की मौत, एक महिला और दो बच्चियां घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करौली. मिट्टी में दबने से मां और 3 बेटियों समेत 6 की मौत हो गई. एक महिला और दो बच्चियां घायल हो गई. घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसा मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से हुआ. घटना करौली जिले के सपोटरा इलाके में सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे हुई. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. मरने वाली और घायल सभी एक ही परिवार की है.

     

    जानकारी के अनुसार सपोटरा के सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव निवासी 10 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दीपावली पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गई थी. इस दौरान मिट्टी खोदते समय करीब 15 फीट ऊंचा टीला उन पर आ गिरा और वह दब गई. महिलाओं और लड़कियों के मिट्टी में दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

     

    लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां तीन महिलाओं समेत 6 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मिलते ही करौली कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, स्क्क नारायण टोगस मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. साथ ही परिजनों को सांत्वना दी है.

     

    इनकी हुई मौत

    मिट्टी में दबने से अनीता (22) पत्नी राजेश माली, रामनरी (28) पत्नी गोपाल माली, खुशबू, कोमल और अंजू पुत्री गोपाल माली और केशनती पत्नी चिरंजी माली की मौत हो गई है. हादसे में रामगल्ला (25), सपना (10) पुत्री परसराम और मोनिका (4) पुत्री राजेश घायल हो गई, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में किराना दुकानों और डिपार्टमेंटल स्टोर्स में मिलेगी बीयर और वोदका, प्रशासन ने दी अनुमति
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता सैफई पहुँच नम आँखों से दी मुलायम सिंह यादव को विदाई

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.