Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में 2 और Omicron के संदिग्ध मिले! यूक्रेन से आई युवती मिली कोरोना संक्रमित
    Breaking News Headlines

    जयपुर में 2 और Omicron के संदिग्ध मिले! यूक्रेन से आई युवती मिली कोरोना संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, जयपुर में सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर पहुंची एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाई रिस्क देश यूक्रेन से आई है. इस दौरान युवती को RUHS अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जहां आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य ओमीक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं, उनका एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव संक्रिमित मिला है. इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है.दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, एयर अरेबिया से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची युवती कोरोना जांच में संक्रमित पॉजिटिव मिली. इसके बाद उसे प्रशासन ने RUHS भिजवाया. यहां उसका RTPCR टेस्ट करवाया गया है. इसके अलावा आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य नए वैरिएंट से पॉजिटिव मिले हैं, उसी परिवार का एक अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिला है. वहीं, इसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह जिला प्रशासन को मिली. इसके बाद प्रशासन संक्रमित मरीज को संदिग्ध मानते हुए RUHS में एडमिट किया है. इसके साथ ही, जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए लैब में सैंपल भेजा गया है.
    बता दें कि राजधानी जयपुर में ओमीक्रॉन के नए 9 मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है. इससे पहले रविवार शाम को ही महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के अबतक कुल 8 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के 6 लोगों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की साफ तौर पर पुष्टि हुई है. ठीक इसी तरह दिल्ली-गुजरात में एक-एक और कर्नाटक से 2 मामले सामने आ चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी के 7 साल तक पत्‍नी के नाम ही रहेगा दहेज, सुप्रीम कोर्ट ने विधि आयोग से कही ये बात
    Next Article आंदोलन में मारे गए किसानों को मुआवजे देने की मांग, राहुल गांधी ने लोकसभा मे दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.