Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  राजस्थान: ‘लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे’, सीकर रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
    Breaking News Headlines राजनीति

     राजस्थान: ‘लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे’, सीकर रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    राजस्थान: ‘लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे’, सीकर रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ‘आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है… जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।’ इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली ‘लाल डायरी’ को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।” वे सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

     

     

     

     

    जीतेगा कमल, खिलेगा कमल
    राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा,‘‘आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊँट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी।” उन्होंने कहा,‘‘आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है… जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।’ मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है।

     

     

     

     

    ‘लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे’
    झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की ‘लाल डायरी’।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘‘कहते हैं इस ‘लाल डायरी’ में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि ‘लाल डायरी’ के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।” उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस ‘लाल डायरी’ का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये ‘लाल डायरी’ इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।” ‘हर घर जल’ योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘आज देशभर में 9 करोड़ से अधिक नए परिवारों तक पानी के कनेक्शन पहुंच चुके हैं।

     

     

     

    लोगों को पानी के लिए तसरा रही कांग्रेस सरकार
    अनेक राज्यों में शत-प्रतिशत नल से जल देने का काम पूरा हो गया है। …लेकिन राजस्थान के लोगों को कांग्रेस की सरकार पानी के लिए भी तरसा कर रखना चाहती है। राजस्थान ‘हर घर जल’ योजना में बहुत पीछे चल रहा है।” उन्होंने कहा,‘‘राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 वर्षों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपये ही दिए गए थे। बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची: हर्ष जोहार पाठयक्रम के जरिए आत्म विकास की ओर अग्रसर सरकारी स्कूल के बच्चे
    Next Article सरायकेला:गिरफ्तार करने पहुंची आरआईटी थाना पुलिस की टीम पर हमला , 2 जवान घायल

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.