Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: 19 साल के रेपिस्ट को फांसी की सजा, वृद्धा की हत्या कर उसके शव से किया था रेप
    Breaking News Headlines अपराध

    राजस्थान: 19 साल के रेपिस्ट को फांसी की सजा, वृद्धा की हत्या कर उसके शव से किया था रेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में 60 साल की वृद्ध महिला की हत्या कर उसके शव के साथ रेप करने के मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव कुमार मागो ने अपने ऐतिहासिक फैसले में दोषी सुरेंद्र उर्फ मांडिया को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर पीलीबंगा थानाधिकारी इंद्र कुमार को केस ऑफिसर नियुक्त किया था. घटना के 8 दिन बाद ही पीलीबंगा पुलिस ने इस केस में आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर दिया था. हत्या और रेप के इस केस की सुनवाई के बाद सोमवार को डीजे कोर्ट ने घटना के 74 दिन में ही फैसला देते हुए दोषी को फांसी की सजा सुना दी है.अपर लोक अभियोजक उग्रसेन नैन ने बताया कि वारदात पीलीबंगा थाना इलाके में 16 सितंबर 2021 को हुई थी. घटना के अनुसार सुरेंद्र उर्फ मांडिया ने अकेली रहने वाली अपने ही गांव की 60 साल की वृद्धा के घर में 16 सितंबर की रात को घुसकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया. वृद्धा ने जब इसका पुरजोर विरोध किया तो आरोपी सुरेन्द्र उर्फ मंडिया ने उसकी हत्या कर दी. बाद में उसके शव के साथ रेप किया था.
    मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. बाद जांच पड़ताल कर महज आठ दिन में ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया. उसके बाद कोर्ट ने भी मामले में लगातार सुनवाई करते हुये घटना के 74 दिन के भीतर अपना फैसला दे दिया. सजा सुनाने के बाद दोषी को जिला जेल हनुमानगढ़ भेज दिया गया है. दुष्कर्मी सुरेन्द्र उर्फ मंडिया केवल 19 साल का है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल में रिटेन हुए खिलाडिय़ों की सूची आई सामने, धोनी, कोहली, रोहित और बुमराह अपनी टीम के साथ बने रहेंगे
    Next Article विश्व एड्स दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.