Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान : पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली, भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या
    Breaking News Headlines

    राजस्थान : पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली, भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान : पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली, भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या
    भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब पुलिस कुलदीप को पेशी पर भरतपुर कोर्ट ला रही थी. अपराधियों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर गैंगस्टर को गोली मार दी.

     

     

     

    कुलदीप सिंह जघीना एक भाजपा नेता की हत्या में आरोपी था. राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया, गैंगस्टर कुलदीप जघीना की भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उसे कोर्ट ले जा रही थी. हत्या में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोग शामिल थे. भरतपुर एसपी मौके समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं.

     

     

     

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार को भरतपुर कोर्ट में कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपियों की पेशी थी. टोल नाके के पास आरोपी कुलदीप जघीना और विजयपाल पर फायरिंग हुई. विजयपाल घायल है. उसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. एक दर्जन से अधिक फायर किए गए हैं. गोलीबारी में जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया था, उसे जब्त कर लिया है. सीसीटीवी के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है, लेकिन अभी पहचान उजागर नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी कल फ्रांस के लिए होंगे रवाना, UAE का भी करेंगे दौरा
    Next Article देश भर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, केंद्र सरकार और बीजेपी पर साधा निशाना

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.