Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने यह ट्रेन अमीरों और धन्ना सेठों के सुख सुविधा के लिए किया लॉन्च : रियाजुद्दीन खान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने यह ट्रेन अमीरों और धन्ना सेठों के सुख सुविधा के लिए किया लॉन्च : रियाजुद्दीन खान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने वंदे भारत ट्रेन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने यह ट्रेन अमीरों और धन्ना सेठों के सुख सुविधा के लिए लॉन्च किया है। यह गरीबों और निम्न मध्य वर्ग के लिए सिर्फ एक मजाक का पर्याय है। यह इतनी महंगी ट्रेन है कि गरीबों के पहुंच के बाहर होगी और उनके लिए यह सिर्फ एक सपना बनकर रह जाएगा।

     

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि वंदे भारत ट्रेन का टाटा से कोलकाता का किराया प्रति व्यक्ति 810 रुपया है जबकि वहीं स्टील एक्सप्रेस का टाटा से कोलकाता का किराया ₹430 हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग दो गुना किराया है जो गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के बजट के बाहर है। इससे पता लगता है कि भाजपा की पूंजीवादी केंद्र सरकार ने इस तरह की ट्रेनों की सुविधा सिर्फ पूंजीपतियों और मुट्ठी भर अमीरों के लिए मुहैया कराई है। ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में चालू की गई चाहे बंदे भारत एक्सप्रेस हो या तेजस एक्सप्रेस हो यह सभी रेल गाड़ियां इतनी महंगी है कि जिनका किराया गरीब और निम्न वर्गों के लोग नहीं वहन कर सकते हैं। रियाजुद्दीन खान ने सरकार से मांग की है के रेल मंत्रालय इसका किराया कम करे ताकि गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सके।

     

     

    विदित हो कि पूर्व में लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने गरीबों की सेवा में गरीबों की सुख सुविधा के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस को लांच किया था ताकि भारत देश के गरीब जन भी कम खर्च और कम किराए में अत्याधुनिक सुविधा से युक्त वातानुकूलित ट्रेन के सफर का आनंद उठा सके। परंतु वर्तमान की भाजपा सरकार गरीब रथ जैसी गरीबों की ट्रेन को प्रोत्साहन नहीं देकर अमीरों की सुविधा के लिए ऊंचे दर और ऊंचे किराए की ट्रेनों को लॉन्च करने का काम कर रही है । इससे पता चलता है कि भाजपा सिर्फ गरीबों के हित का ढोंग रचती है जबकि काम अमीरों और पूंजीपतियों के सुविधा के लिए करती है। इसलिए आज जरूरत है कि गरीब रथ की तर्ज पर और अधिक ट्रेनों को लॉन्च किया जाए ताकि देश के गरीब मजदूर और किसान कम किराए पर अपने बजट के अंदर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग भी अत्याधुनिक सुविधा का लाभ उठाते हुए सफर कर सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR : एम जेम्स के घर पर फर्जी इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर डकैती की घटना को दिया अंजाम
    Next Article भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार करम एकादशी आज कुड़मी समुदाय के युवाओं ने करम डाली स्थापित कर किया अनुष्ठान शुरू

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.