Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्टाचार में पीएचडी कर चुके चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड रांची

    भ्रष्टाचार में पीएचडी कर चुके चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भ्रष्टाचार में पीएचडी कर चुके चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी

     

     

    ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकाने पर ईडी ने जैसे ही छापा मारा हड़कंप मच गया दिल्ली रांची जमशेदपुर पैतृक जिला में एक साथ छापे पड़े पहले यह जानना जरूरी है कि कौन है विरेंदर राम मूल रूप से सिवान के रहने वाले विरेंदर कुमार राम 86 में स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना में जूनियर इंजीनियर के तौर पर निगम नौकरी की शुरुआत की थी इनकी महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई की धीरे-धीरे इन्होंने भ्रष्टाचार में पीएचडी की और फिर राजनीतिक रसूख बनाने के लिए पत्नी को चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी भी की थी परंतु इन वक्त पर एसीबी की छापा ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया था

     

     

     

    रांची में चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर आज भी ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी की टीम बरामद गहनों के मुल्यांकन में लगी है

    रांची: ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी जारी है. मंगलवार की सुबह पांच बजे से शुरू हुआ ईडी का रेड बुधवार को भी जारी है. वीरेंद्र राम फिलहाल ईडी की हिरासत में है. पूछताछ में ईडी के सामने वीरेंद्र राम ने कई बड़ी हस्तियों के साथ अपने सम्बंधों का भी खुलासा किया है.

    कई राजनेता राडार पर: वीरेंद्र राम के पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकार में कई नेताओं से बेहतर संबंध रहे हैं. जानकारी के अनुसार वीरेंद्र राम के पास से एक पेन ड्राइव मिला है. जिसमें काफी डेटा रखा गया है. उस पेनड्राइव में ठेकेदारों से पैसे लेने और कई नेताओं को पैसे पहुंचाने के सबूत हैं. वीरेंद्र राम के करीबी संबंधों के कारण आधा दर्जन से अधिक राजनेता ईडी की रडार पर आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, ईडी बीते कुछ माह से वीरेंद्र राम को अपने सर्विलांस पर रखे हुई थी. सर्विलांस के दौरान भी कई नेताओं तक पैसे पहुंचाने की जानकारी ईडी को मिली है.

     

     

     

     

     

    चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को बॉडीगार्ड मुहैया कराने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने डीजीपी और एसएसपी जमशेदपुर को एक पत्र भेजा था. 17 नवंबर 2021 को भेजे गए पत्र में आलमगीर आलम ने लिखा था कि वीरेंद्र राम को सुरक्षा कारणों से बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया जाए. तथ्यों की पड़ताल कर अंगरक्षक देने की बात मंत्री ने लिखी थी.डाटा इंट्री ऑपरेटर से लेकर सीए-रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी जारी: मंगलवार को ईडी की टीम ने दिल्ली में वीरेंद्र राम के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास, दिल्ली के छतरपुर में निर्माणाधीन महलनूमा आवास में छापेमारी के साथ साथ दिल्ली और सिरसा में दर्जन भर से अधिक डाटा इंट्री ऑपरेटरों के यहां भी छापेमारी की है. इन सभी के यहां से मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं. मिली जनकारी के अनुसार ठेकेदारों से कट मनी के तौर पर ली गई राशि की मनी लॉन्ड्रिंग में सहायक चार्टर एकाउंटेंट के यहां भी ईडी ने छापेमारी की है. जहां से कई दस्तावेज मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे बोर्ड ने लगाई कर्मचारियों को IPAS के माध्यम से दिए जाने वाले भत्तों पर रोक
    Next Article जिले की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा फ्री अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ,6 अल्ट्रासाउंड सेंटर के साथ स्वास्थ्य विभाग ने किया एमओयू

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.