Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल, बापू की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि; गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल, बापू की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि; गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल, बापू की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि; गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल की। वहीं, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

     

    इस दौरान सोनिया गांधी भी उनके साथ दिखीं। गांधी दोपहर करीब 12 बजे संसद भवन परिसर पहुंचे और सीधे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस सांसदों और विपक्षी दल इंडिया गुट के सांसदों ने संसद के गेट नंबर एक पर उनका स्वागत किया और नारे लगाए।लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को राहुल गांधी संसद पहुंचे जहां कांग्रेस और उसके कुछ अन्य सहयोगी दलों के सांसदों ने उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।

     

     

     

    विपक्षी सांसदों ने ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में पार्टी के उप नेता प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एनके प्रेमचंद्रन और कई अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ ,मालवाहक ऑटो से 800 केजी पोस्तु का दाना जप्त
    Next Article गढ़वा : पंडी नदी में वर्षों पूर्व बना पुल का एक पाया ध्वस्त

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.