Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं ‘ FIR के एक दिन बाद अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे पर कसा तंज
    Headlines राजनीति

    ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं ‘ FIR के एक दिन बाद अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे पर कसा तंज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘राहुल कोई शांति के मसीहा नहीं’, FIR के एक दिन बाद अब अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता के मणिपुर दौरे पर कसा तंज
    एफआईआर के एक दिन बाद अमित मालवीय ने फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। राहुल के मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने इंफाल पहुंचने पर भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल शांति के मसीहा नहीं बल्कि सिर्फ एक राजनीतिक मसीहा हैं। वो अवसरवादी हैं जो मामले को उबलता रखना चाहते हैं।भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर बीते दिन राहुल गांधी पर किए एक पोस्ट को लेकर कर्नाटक में एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर के एक दिन बाद मालवीय ने फिर से राहुल पर हमला बोला है।रअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने इंफाल पहुंचे हैं, जिसे लेकर भाजपा नेता ने तंज कसा है।

     

     

    राहुल गांधी शांति के मसीहा नहीं…
    अमित मालवीय ने अपने खिलाफ एफआईआर के बावजूद राहुल गांधी और उनके मणिपुर दौरे पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी शांति के मसीहा नहीं बल्कि सिर्फ एक राजनीतिक मसीहा हैं। वो अवसरवादी हैं जो “मामले को उबलता रखना” चाहते हैं।
    कांग्रेस राज में क्यों नहीं गए मणिपुर
    भाजपा नेता ने एक ट्वीट में राहुल गांधी से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार थी तो राहुल गांधी ने मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया। मालवीय ने कहा कि गांधी का दौरा उनके ‘अपने स्वार्थी राजनीतिक एजेंडे’ से पैदा हुआ है।

     

    मणिपुर के हिंसा प्रभावित शहरों में जाएंगे राहुल
    बता दें कि राहुल गांधी मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर हैं और अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता हिंसा प्रभावित शहरों के साथ राहत शिविरों का दौरा करेंगे और इंफाल और चुराचांदपुर में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।

    भाजपा समर्थकों द्वारा राहुल गांधी के सांसद न रहते हुए भी मणिपुर जाने पर सवाल उठाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया, “क्या होगा अगर वह किसी पद पर नहीं हैं? वह लोगों के आंसू पोंछने जा रहे हैं। एक बेटा, देश के बेटे-बेटियों से मिलने जा रहा है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUCC पर बोले पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला : कहीं तूफान न आ जाए
    Next Article राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी चार बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.