Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं से राहुल गांधी का वादा: ‘सत्ता में आने पर देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां’
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं से राहुल गांधी का वादा: ‘सत्ता में आने पर देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां’

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं से राहुल गांधी का वादा: ‘सत्ता में आने पर देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां’
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा बृहस्पतिवार को की। वह अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

     

     

    30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे
    युवाओं, गरीबों व अन्य तबकों के लिए पार्टी के प्रस्तावित कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी क्या करने जा रही है? सबसे पहला कदम, हमने गिनती की है- हिंदुस्तान में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं…मोदी जी इनको भरवाते नहीं है। भाजपा इन्हें भरवाती नहीं है। सरकार में आने के बाद एक दम पहला काम होगा कि ये 30 लाख सरकारी नौकरियां हम दे देंगे।”

     

     

    जानिए पांच ऐतिहासिक काम
    उन्होंने कहा, ‘‘ये पांच ऐतिहासिक काम हैं… युवाओं के लिए भर्ती भरोसा… 30 लाख खाली पद भरना, पहली नौकरी पक्की करना, पेपर लीक से मुक्ति, गिग कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा व ‘युवा रोशनी’ के तहत जिलों में स्टार्ट अप के लिए 5,000 करोड़ रुपए … ये हम आपके लिए करने जा रहे हैं।”

     

     

    किसानों से किया ये बड़ा वादा
    कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासियों की जल, जंगल की लड़ाई हमारी लड़ाई है। आपके साथ हम खड़े हैं।” जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन,2454 अभ्यर्थियों के बीच किया नियुक्ति पत्र का वितरण
    Next Article श्रीनगर में पीएम मोदी बोले, ये नया जम्मू-काश्मीर है, आज ये खुलकर सांस ले रहा है, विपक्ष ने 370 के नाम देश को गुमराह किया है

    Related Posts

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    August 3, 2026

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहंकार का अंत और बांकीपुर का संदेश

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.