Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है
    Breaking News राजनीति

    राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है, जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।
    जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये विचाराधारा की लड़ाई है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी… एक तरफ गांधी जी दूसरी ओर गोडसे। राहुल ने कहा कि एक तरफ नफरत और हिंसा तो दूसरी ओर मोहब्बत, उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब लोगों से उनकी बात हुई सभी ने यही शिकायत की कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। महाकाल लोक, व्यापमं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एमबीबीएस की सीटें बेची जा रही हैं। मध्य प्रदेश, भ्रष्टाचार का एपिसेंटर है।

     

     

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें ओबीसी की भागीदारी 5% है तो क्या ओबीसी की आबादी 5% है?… देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। ओबीसी कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।”

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कानून आरएसएस वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं… मैं हिंदूस्तान के सभी ओबीसी से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में ओबीसी कितने हैं?

     

     

     

    जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है, जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया…”।
    राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा शासन के 18 वर्षों में 18,000 किसानों ने आत्महत्या की। राहुल ने पोलायकला में कहा कि हमारी विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ गांधी जी और दूसरी तरफ गोड़से। एक तरफ नफरत और एक तरफ मोहब्बत है। यह लोग जहां जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। मध्य प्रदेश में किसान, युवा इनसे नफरत करने लगा है। इन लोगों ने जो जनता के साथ किया, वह अब जनता उनके साथ कर रही है। इस वजह से हमने यह सात जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाघीडीह सेंट्रल जेल में कैदी विश्वनाथ सोरेन ने छत से कूदकर दी जान
    Next Article एमपी : मोदी ओबीसी विरोधी, 90 अफसर चला रहे देश, राहुल गांधी का पीएम पर निशाना

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.