Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी​ ने दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं
    Headlines राजनीति

    राहुल गांधी​ ने दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी​ ने दिल्ली में फर्नीचर मार्केट में कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं
    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर मार्केट पहुंचे। राहुल ने इस दौरान फर्नीचर मार्केट में काम करने वाले कारीगरों से मुलाकात की और उनके काम की बारीकियां सीखीं। कांग्रेस नेता ने कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ मिलकर चार घंटे में एक मेज भी तैयार किया।उस मेज को तैयार करवाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तीन कारीगरों ने मदद की। रामजीवन, राम ललित और राम दयाल ने राहुल गांधी की मेज तैयार करवाने में मदद की, ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। यह वर्कशॉप राम दयाल का है। इसके बाद कारीगरों के साथ राहुल गांधी ने लंच भी किया।

     

     

     

    वहीं, काम की बारीकियां सिखाने वाले कामगारों ने कांग्रेस नेता के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि एक अच्छे सीखने वाले के सभी गुण मौजूद हैं। राहुल गांधी ने लकड़ी के कारीगरों से मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।कांग्रेस सांसद ने लिखा कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं, मज़बूती और खूबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।

     

     

    वहीं कुछ दिन पहले राहुल गांधी आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कुलियों से मुलाकात की थी। उस दौरान वह यात्रियों का सामान अपने सिर पर लादे नजर आए थे। कुली के ड्रेस वाली राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत के कड़े रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, ट्रूडो बोले- इंडिया उभरती हुई ताकत, हम घनिष्ठ संबंधों के लिए प्रतिबद्ध
    Next Article कावेरी जल विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद, 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.