Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सौदागर सिंह की गुरुभक्ति सेवा अनुकरणीय अरदास में शामिल हुए रघुवर, मंगल, रामचंद्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सौदागर सिंह की गुरुभक्ति सेवा अनुकरणीय अरदास में शामिल हुए रघुवर, मंगल, रामचंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर  -: मानगो गुरुद्वारा सिंह सभा के ट्रस्टी सौदागर सिंह की अंतिम अरदास में शामिल पतख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, हजूरी ग्रंथी गुरप्रताप सिंह आदि ने भक्त फरीद एवं महान गुरुओं की वाणी को उद्धृत करते हुए कहा कि सरदार सौदागर सिंह ने अपने जीवन का बड़ा समय सदुपयोग में लगाया। गुरु घर की सेवा करते रहे और जरूरतमंदों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहे। परमेश्वर ही व्यक्ति की जिंदगी के बारे में जानता है और ऐसे में भौतिक पदार्थों की बजाए

     

     

    व्यक्ति को जन सेवा में समय लगाना चाहिए और वही सरदार सौदागर सिंह ने जीवन भर किया। वे अपने तो गुरु के रास्ते पर चले और उनका परिवार भी उन्हीं रास्ते पर चला और गुरु महाराज की कृपा है कि भगवान सिंह आज कोल्हान के सिखों का नेतृत्व कर रहे हैं। अपने कामों के कारण सौदागर सिंह संगत की स्मृति पटल पर बने रहेंगे और उनकी सेवा अनुकरणीय है।

     

    इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचेतक एवं विधायक मंगल कालिंदी, झारखंड जनतंत्र मोर्चा नेता सुबोध श्रीवास्तव, झारखंड विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, सामाजिक कार्यकर्ता शिवशंकर सिंह, शाहिद भाई, रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल, प्रधान निशान सिंह, प्रधान गुरमीत सिंह तोते, प्रधान सुखविंदर सिं, प्रधान कुलविंदर सिंह, प्रधान लखविंदर सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह भाटिया, प्रधान चंचल सिंह, कार्यकारी प्रधान तरसेम सिंह सेम्मे, ट्रस्टी संता सिंह, प्रधान जगजीत सिंह, जसवंत सिंह,प्रधान मोहिंदर सिंह बोजा, हरविंदर सिंह, ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के राजीव रंजन सिंह पिंटू सिंह बिट्टू तिवारी सुधीर सिंह जसवीर सिंह सोनी, अजय अग्रवाल, सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलविंदर सिंह पन्नू, बीबी कमलजीत कौर, बीबी दलबीर कौर, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत सिंह गंभीर सहित एक हजार से ज्यादा लोग अंतिम अरदास में शामिल हुए।

     

     

    इसके पूर्व सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के डिमना रोड स्थित आवास पर पिछले आठ दिनों से चल रहे सहज पाठ का भोग डाला गया और मानगो गुरुद्वारा साहिब में भाई मनदीप सिंह अमृतसर के जत्थे ने गुरुवाणी गायन किया और चाईबासा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर, रविंद्र सिंह, परमजीत सिंह काले, अमृतपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
    परिवार की ओर से हरजिंदर सिंह, जसवीर सिंह, अवतार सिंह और प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहब जी महाराज एवं संगत के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअज्ञात लोगो ने पोकलेन मशीन में आग लगाया।
    Next Article प्रतिबंधित पान मसाला, खुला तम्बाकू एवं लूज सिगरेट पैकेट की बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.