Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर सम्मानित हुए या दरकिनार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड मेहमान का पन्ना रांची राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    रघुवर सम्मानित हुए या दरकिनार

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रघुवर सम्मानित हुए या दरकिनार

    शशि भूषण पांडे

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िसा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना के माहौल में अचानक हुई इस नियुक्ति से पूरे झारखंड का राजनीतिक वातावरण बदल गया है . भाजपा ही नहीं राज्य के अन्य दलों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं . भाजपा से कद्दावर नेता का सम्मान बता रही है तो कांग्रेस और झामुमो के लोग रघुवर को झारखंड की सक्रिय राजनीति से दरकिनार किया जाना करार दे रहे हैं.

     

    वैसे राजनीति के जानकारों के अनुसार रघुवर की राज्यपाल पद पर ताजपोशी से झामुमो और कांग्रेस में हर्ष का माहौल होना स्वाभाविक है. करण कि रघुवर दास ऐसे भाजपा नेता हैं जो हेमंत सरकार पर बेहद आक्रामक रहे हैं . वह बड़ी निर्भीकता से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कच्चा चिट्ठा जनता के समक्ष रखते हैं . साथ ही वह एक प्रभावशाली एवं कुशल राजनेता भी हैं, जिनकी बातों पर राज्य की जनता यकीन करती है. हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भी रुख हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रामक ही रहा है . राज्य के अन्य बड़े भाजपा नेता इस मामले में इशारों से ही काम चला लेते हैं . जानकारों के अनुसार रघुवर को राज्यपाल बनाए जाने से भाजपा के नेताओं में भी काफी हलचल देखी जा रही है . पार्टी में रघुवर के प्रतिद्वंद्वी काफी खुश हैं कि उन्हें झारखंड की राजनीति से बेदखल कर दिया गया . अब उनके लिए रास्ता साफ हो गया है .

     

    इस पर खेमों में बंटे भाजपा के आम कार्यकर्ता भी ज्ञान बघारते-विश्लेषण करते चल रहे हैं ,लेकिन जो लोग दरकिनार किया जाना मान रहे हैं, उन्हें रघुवर की राजनीति पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए कि अन्य नेताओं की अपेक्षा रघुवर की रणनीतिक चालें किस तरह अलग और पूरी तरह गोपनीय हैं. 1995 में जब उन्हें भाजपा ने पहली बार टिकट दिया तब भी लोग आश्चर्यचकित ही थे. किसी को अनुमान नहीं था की दिग्गज बीजेपी नेता दीनानाथ पांडे का टिकट काटकर रघुवर को थमा दिया जाएगा. 2008-09 में भाजपा का एक बड़ा वर्ग यह प्रचारित कर रहा था कि रघुवर को इस बार टिकट नहीं मिलेगा.

     

    लेकिन हुआ इसके विपरीत . जिसका टिकट कट रहा था वही टिकट बांटने वाला बन गया. मतलब रघुवर प्रदेश अध्यक्ष बना दिए गए और और विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री भी बनाया गया. हालांकि वह सरकार 6-7 महीने बाद ही गिर गई और रघुवर को फिर शंटिंग में डालने की पूरी कोशिश हुई . कुछ समय बाद हालात बदले और रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. इसी बीच 2014 में विधानसभा चुनाव हुए और और रघुवर दास मुख्यमंत्री बनाए गए.

     

    गौरतलब है कि राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच रघुवर को जब भी बड़ी सफलता मिली उनकी गुपचुप रणनीति की भनक किसी को नहीं लगी. प्रतिद्वंद्वी अनाप-शनाप खबरें उड़ते रहे और रघुवर ऊंचाइयों पर चढ़ते गए. दूसरी और प्रदेश भाजपा के अन्य बड़े नेताओं की रणनीति का खुलासा राज्य के चौक चौराहों पर भी कार्यकर्ता करते रहते हैं. यही कारण है की प्रदेश भाजपा की राजनीति के जानकारी रघुवर को ओड़िसा का राज्यपाल बनाए जाने को एक अबूझ पहेली मान रहे हैं.

    रघुवर सम्मानित हुए या दरकिनार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक जेडीएस अध्यक्ष को किया निष्कासित, भाजपा से गठबंधन पर भी उठाए सवाल
    Next Article जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरा ट्रक, चार की मौत

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.