Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर की घटना का जिम्मेदार कौन?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    सूर्य मंदिर की घटना का जिम्मेदार कौन?

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2022Updated:October 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर की घटना का जिम्मेदार कौन?

    अमन कुमार

    और आखिरकार पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर रण क्षेत्र बन ही गया आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व से चली आ रही तनातनी आखिरकार कमोवेश खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ कार्यक्रम स्थल के दौरा करने पर जो बातें उभर कर सामने आ रही है उससे साफ लग रहा है कि कहीं ना कहीं चूक हुई है चाहे उसे प्रशासनिक राजनीतिक या पुलिसिया चुक का ही नाम क्यों न दे इन सबके बीच अगर सबसे बेवस कोई दिख रहा है तो वह है सिदगोड़ा थाना के पुलिसकर्मी पदाधिकारी

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खेमा में तनातनी हो गयी. दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी है. इन दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये है, जिसमें सरयू राय और रघुवर दास गुट के लोग शामिल है.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/p7qlHyjcQRw”]

    बताया जाता है कि इसके बाद पुलिस फोर्स को वहां तैनात कर दिया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई है, जिसके बाद प्रशासन सकते में पड़ गयी है. बताया जाता है कि सरयू राय गुट के लोगों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए एक शिविर लगाया था, जो रघुवर दास गुट के कार्यक्रम स्थल से सटा हुआ था. इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से तनातनी होती चली गयी. बाद में अचानक से कुछ लोग अंदर आये और तंबू को उखाड़कर फेंक दिया. इसके बाद सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव व रघुवर गुट के बीच हाथापाई चालू हो गई  सरयू राय गुट के लोगों ने भी कार्रवाई की और मारपीट दोनो ओर से हो गयी, जिसमें कई लोग घायल हो गये. खुद सुबोध श्रीवास्तव घटना में घायल हो गये है. सूर्य मंदिर में गायिका का कार्यक्रम कराने के लिए रघुवर दास गुट की ओर से आवेदन दिया गया था. जमशेदपुर अक्षेस में विधायक सरयू राय के गुट का भी आवेदन था कि वे लोग चाहते है कि व्रतियों के रात में ठहराव का इंतजाम करें और शिविर लगायी जाये, लेकिन प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया.

    [su_youtube url=”https://youtu.be/GcLi80znhKI”]

    इसके बाद दोनों गुट खुद से ही आयोजन कराने में लग गये. इस बीच सरयू राय गुट ने भी अपना तंबू लगा दिया. इसके बाद यह मामला विवाद का रुप ले लिया. इस दौरान सरयू राय के कभी साथ रहे चंद्रगुप्त सिंह रघुवर दास गुट के साथ नजर आये.

     

    बहरहाल थाने पर दोनों पक्ष मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस भी मुस्तैद है मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन कुछ कड़े निर्णय ले सकती हैं पर सवाल वही का वही इस घटना का जिम्मेदार कौन? या फिर मान लिया जाए की राजनीति का गिरता स्तर इस घटना का जिम्मेदार है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.